फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohingya will evict intruders from the country: Amit Shah

गरीब पूर्वांचलियों का अनाज-रोजगार खा रहे हैं रोहिंग्या घुसपैठिये, चुन-चुनकर निकालेंगे बाहर: अमित शाह

Sun, 23 Sep 2018 07:14 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Rohingya will evict intruders from the country: Amit Shah

देश में बांग्लादेश और म्यांमार से आये घुसपैठिये गरीब पूर्वांचली लोगों का हक छीन रहे हैं। वे पूर्वांचलियों के अनाज को खा रहे हैं और उनके नौकरी के अवसरों को खत्म कर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा उन्हें देश से बाहर निकालना चाहती है और वह इसके लिए पूरी कोशिश करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचली लोगों की एक रैली को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। 

विज्ञापन


दिल्ली में लोकसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए अमित शाह ने कहा कि किसी भी देशभक्त को एनआरसी से परेशानी नहीं होनी चाहिये क्योंकि यह बाहर से आये अवैध लोगों के खिलाफ है, न कि भारत के लोगों के खिलाफ। ऐसे में राहुल गांधी और उनकी टीम के कुछ लोगों के विरोध का कोई मतलब समझ नहीं आता है। उन्हें रोहिंज्ञाओं के मानवाधिकार की चिंता है, लेकिन देश के गरीब लोगों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अवैध घुसपैठिये लोगों को देश से बाहर भेजने के लिए दृढ़ हैं और वे उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चे द्वारा आयोजित इस रैली में अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने शासन के 55 साल में पूर्वांचल का विकास नहीं किया। इस देश के विकास में पूर्वांचली लोगों के पसीने का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन कभी उसे इसकी कीमत नहीं मिली। लेकिन मोदी सरकार ने अपने सिर्फ 4.5 साल के शासनकाल में पूर्वांचल के विकास के लिए 13 लाख 80 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी भी की जा चुकी है। वाराणसी, गोरखपुर से लेकर मधेपुरा और रांची तक विकास की अनेक योजनाओं का शुभारंभ किया गया है जिसका लाभ आने वाले समय में पूर्वांचली लोगों को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed