{"_id":"59bbc6a04f1c1b32688b4c0d","slug":"rohingya-muslims-centre-will-file-an-affidavit-in-supreme-court-says-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सरकार दाखिल करेगी हलफनामा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रोहिंग्या मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सरकार दाखिल करेगी हलफनामा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिंग्या मुस्लिम को वापस भेजने के बारे में केंद्र सरकार सोमवार को सुुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री सिंह ने कहा कि सरकार 18 सितंबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफमाना पेश करेगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या मुस्लिम के भविष्य के बारे में सरकार को अपनी रणनीति बताने को कहा था।
विज्ञापन
सरकार द्वारा रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस म्यांमार भेजने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने सरकार से जवाब मांगा था।
दो रोहिंग्या शरणार्थियों मोहम्मद सलीमुल्लाह और मोहम्मद शाकिर द्वारा पेश याचिका में रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस भेजने की सरकार की योजना को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन बताया गया है।
विज्ञापन