फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohingya child lying still on banks of river remembered aylan kurdi

अयलान कुर्दी की तरह इस मासूम की लाश ने पूरी दुनिया को झकझोरा

Thu, 05 Jan 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Rohingya child lying still on banks of river remembered aylan kurdi
- फोटो : indian express

दो साल पहले टुर्की के समुंद्र तट पर औंधे मुंह पड़े मासूम अयलान कुर्दी की लाश ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। डेढ़ साल के मासूम कुर्दी की मासूम से तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान तो अपनी ओर खींचा ही था दशकों से गृह युद्ध में फंसे देशों पर भी सवाल खड़ा कर दिया था। 

विज्ञापन


अयलान कुर्दी जैसी दिलों को झकझोरती एक और तस्वीर दुनिया के सामने आई है। यह तस्वीर बानगी है गृह युद्ध जैसे हालातों से जूझ रहे म्यामांर में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे जुल्म और ज्यादती की। 
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार 16 साल के इस मासूम का नाम मोहम्मद शोहयत है। खबर के अनुसार उसका परिवार म्यामांर में हिंसा से बचने के लिए उसका परिवार भागकर बांग्लादेश के लिए निकला था। इसी बीच मासूम की मौत हो गई और उसकी लाश तैर कर बांग्लादेश म्यामांर सीमा पर स्थित नफ नदी के तट पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का शव देखकर पिता ने कहा, अब जीने का कोई कारण नहीं बचा

Rohingya child lying still on banks of river remembered aylan kurdi

मोहम्मद के पिता जफर आलम ने बताया कि, उसे इस तरह देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे वो नहीं मैं मर गया। आंखों में आएं आंसुओं को पोंछते हुए जफर ने कहा कि अब दुनिया में जीने का मेरे पास कोई कारण नहीं है। 

बता दें कि म्यामांर में पिछले काफी समय से हजारों की संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों ने अपना देश छोड़कर बांग्लादेश का रुख किया है। इनमें से दर्जनों लोगों की मौत हिंसा के दौरान हो चुकी है।

बता दें कि म्यामांर अपने देश की इस अल्पसंख्यक आबादी को अपनाने से मना कर‌ दिया है। म्यामांर उन्हें बंगाल और बांग्लादेश के अप्रवासी के तौर पर पेश करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed