{"_id":"5c7338b0bdec2273896364b8","slug":"robert-vadra-signs-of-coming-to-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के दिए संकेत, लिखा- लोगों की सेवा करने को तैयार हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के दिए संकेत, लिखा- लोगों की सेवा करने को तैयार हूं
Mon, 25 Feb 2019 06:07 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद राबर्ट वाड्रा ने अब राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने रविवार को फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि एक बार जैसे ही उन पर लगे सभी आरोप गलत साबित हो जाएंगे, उसके बाद वह बड़े स्तर पर लोगों के लिए काम करना चाहेंगे।
उत्तर प्रदेश से अपने खास लगाव का जिक्र करते हुए वाड्रा ने लिखा कि देश के विभिन्न हिस्सों में महीनों और सालों तक लोगों के बीच काम करने के बाद ऐसा लगता है कि आम जनता के लिए बड़े स्तर पर कुछ करने की जरूरत है। खासतौर पर यूपी में काम करने के बाद ऐसा लगा कि यहां काफी कुछ करना बाकी है। यहां उनकी छोटी सी कोशिश से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि बीते कुछ सालों में सीखे गए अनुभव को यूं ही बेकार होने देना सही नहीं है।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी की जांच का सामना कर रहे वाड्रा ने राजनीतिक साजिश के तहत खुद को बदनाम किए जाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पिछले कई सालों से विभिन्न सरकारें उन्हें निशाना बनाती रही हैं लेकिन इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इस दौरान लोगों ने उन पर विश्वास जताया उनका धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि दिल्ली और राजस्थान में ईडी की 8-8 घंटे तक पूछताछ से बहुत कुछ सीखा और खुद को मजबूत बनाता रहा।
विज्ञापन
केरल, नेपाल में आई आपदा के दौरान किए गए अपने कामों की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि नेत्रहीन विद्यालय, मदर टेरेसा के विचारों और विभिन्न धर्मों के पूजा स्थलों पर जाकर, अनाथालयों में सेवा करने, अस्पतालों, मंदिरों के बाहर भूखे और गरीब लोगों को खाना खिलाने के दौरान बहुत कुछ सीखा।
लोगों के हित में काम करने के लिए मोदी की अनुमति की जरूरत नहीं : खेड़ा
रॉबर्ट वाड्रा लंबे समय से एनजीओ से जुड़े रहे हैं और समाज के लिए काम करते रहे हैं। यह सभी लोगों को कर्तव्य है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार लोगों की सेवा करें। ऐसे में क्या वाड्रा को लोगों से जुड़े काम करने के लिए मोदी की अनुमति की जरूरत पड़ेगी?
- पवन खेड़ा, कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस के पीएम उम्मीदवार : भाजपा
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम सामने आ गया।
- भाजपा का ट्वीट