फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   robert vadra on priyanka gandhi win from wayanad said if people wants i also will be in parliament

Robert Vadra: 'लोगों ने चाहा तो एक दिन मैं भी संसद में होऊंगा', प्रियंका गांधी की जीत पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

Wed, 27 Nov 2024 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 27 Nov 2024 03:39 PM IST
सार

वायनाड कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी को वायनाड संसदीय सीट से जीत का निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रियंका गांधी गुरुवार को सांसद के रूप में शपथ ले सकती हैं। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के अवसर पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी को मिठाई खिलाते नजर आए।

विज्ञापन
robert vadra on priyanka gandhi win from wayanad said if people wants i also will be in parliament
प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, सोनिया गांधी के साथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रियंका गांधी की वायनाड से जीत पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी जाहिर की। साथ ही खुद भी सांसद बनने की इच्छा जाहिर की। वाड्रा ने कहा कि अगर देश की जनता ने चाहा तो एक दिन वह भी संसद पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी कल यानी कि गुरुवार को संसद में शपथ ग्रहण करने वाली हैं। प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से हालिया उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं। 
विज्ञापन


संसद में कांग्रेस की मदद करेंगी प्रियंका गांधी
रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'लोगों को विश्वास था कि प्रियंका गांधी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगी। मैं वायनाड के लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने प्रियंका का समर्थन किया। मैं हमेशा से चाहता था कि प्रियंका संसद पहुंचें और आज वो सौभाग्यशाली दिन आ गया है। लोग बहुत खुश हैं और उन्हें विश्वास है कि वे उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगी। वे संसद में राहुल और पार्टी की मदद करेंगी।' रॉबर्ट वाड्रा ने खुद भी चुनावी राजनीति में उतरने की मंशा जाहिर की और कहा कि 'अगर लोगों को लगेगा कि मैं भी बदलाव ला सकता हूं तो संभवतः एक दिन मैं भी संसद पहुंच जाऊंगा।'
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को सौंपा निर्वाचन प्रमाण पत्र
वायनाड कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी को वायनाड संसदीय सीट से जीत का निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रियंका गांधी गुरुवार को सांसद के रूप में शपथ ले सकती हैं। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के अवसर पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी को मिठाई खिलाते नजर आए। प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के अपार समर्थन और विश्वास के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के अथक प्रयासों के लिए उनकी तारीफ की। प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है, जो उनके भाई राहुल गांधी के 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत के अंतर से भी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed