फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA has chargesheeted four terror operatives of the BKI in the 2024 Chandigarh grenade attack case

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला: बब्बर खालसा के 4 आतंकियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट दायर, मुख्य साजिशकर्ताओं के नाम शामिल

Sun, 23 Mar 2025 07:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 07:00 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन के चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए के अनुसार, इन आतंकियों ने भारत में मौजूद अपने साथियों को हथियार, गोला-बारूद, पैसे और दूसरी सुविधाएं दीं ताकि वे चंडीगढ़ में हमला कर सकें।

विज्ञापन
NIA has chargesheeted four terror operatives of the BKI in the 2024 Chandigarh grenade attack case
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI

विस्तार

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन के चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए के चार्जशीट में पाकिस्तान में मौजूद हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और अमेरिका में रह रहे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया का नाम शामिल है। ये दोनों इस हमले के मुख्य साजिशकर्ता थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: बस चलाते समय मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने वाले ड्राइवर पर बड़ी कार्रवाई, MSRTC ने किया बर्खास्त
विज्ञापन


आरोपियों ने दिए थे हथियार, गोला-बारूद और पैसे
एनआईए के अनुसार, इन आतंकियों ने भारत में मौजूद अपने साथियों को हथियार, गोला-बारूद, पैसे और दूसरी सुविधाएं दीं ताकि वे चंडीगढ़ में हमला कर सकें। एनआईए इस मामले में आगे जांच कर रही है और हमले में शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला
10 सितंबर, 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर-575 में हैंड ग्रेनेड बम ब्लास्ट के मामले में एनआईए की जांच टीम ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में बताया कि 10 सितंबर की शाम को करीब 6 बजे ऑटो में सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 575 नंबर कोठी में हैंड ग्रेनेड बम फेंककर ब्लास्ट किया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें - Kapil Sibal: 'एकजुट होकर मजबूती से सामने आएं विपक्षी दल', इंडिया ब्लॉक में मनमुटाव पर सिब्बल ने दी नसीहत

पाकिस्तान में बने हैंड ग्रेनेड से हुआ था बम ब्लास्ट
एनआईए की जांच में इस कोठी में प्रयोग किया गया हैंड ग्रेनेड एचजी-84 पाकिस्तान का बना निकला। यह बम केवल पाकिस्तान और बांग्लादेश में ही बनते है। बता दें कि, आतंकी हरविंद्र सिंह रिंदा लंबे समय से पाकिस्तान में ही रह रहा है और उसने ही ये हैंड ग्रेनेड भेजा था। आर्गेस टाइप एचजी-84 ऑस्ट्रियाई मूल का एंटी-पर्सनल फ्रेगमेंटेशन हैंड ग्रेनेड है। इसे पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्टरीज की तरफ से आर्गेस 84 पी2ए1 के तहत बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed