Hyderabad: हैदराबाद के गोशामहल इलाके में सड़क धंसी, कार समेत कई वाहन खाई में समाए
सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विस्तार
हैदराबाद के गोशामहल इलाके में शुक्रवार दोपहर एक सड़क अचानक धंस गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लंबी खाई उभर आई। इसमें कई वाहन व ठेले आदि समा गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के नीचे जलभराव होने से यह धंस गई।
सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में सड़क के नीचे पानी की पाइप लाइन होने का पता चला है।
पुलिस के अनुसार घटना गोशामहल के चकनावाड़ी इलाके में हुई। गोशामहल क्षेत्र के एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि हमने तुरंत मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी। अधिकारियों को संदेह है कि सड़क के नीचे से गुजरने वाली पाइप लाइन इसकी वजह हो सकती है। घटना के सही कारण का पता लगाया जाना है।
#WATCH हैदराबाद के गोशामहल इलाके में एक सड़क धंसी। सड़क के नीचे जलभराव होने से सड़क धंसने की वजह बताई जा रही है।
पुलिस और GHMC के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/55bbSSCj3p— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2022