फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Road accidents are the cause of deaths due to injuries, new report of Health Ministry reveals

Report: चोट से 43.7 फीसदी मौतों की वजह सड़क हादसे, तेज गति से वाहन चलाने की वजह से सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं

Wed, 04 Sep 2024 05:10 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Sep 2024 05:10 AM IST
सार

देश में चोट के कारण  43.7 फीसदी मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय की नई रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया गया है कि इनमें तेज गति से वाहन चलाना बड़ी वजह है। 

विज्ञापन
Road accidents are the cause of deaths due to injuries, new report of Health Ministry reveals
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश में अनजाने में लगने वाली चोट से होने वाली मौतों की सबसे बड़ी वजह सड़क दुर्घटनाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सड़क हादसे चोट लगने के कारण होने वाली कुल मौतों में से 43 फीसदी से अधिक के लिए जिम्मेदार हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि सबसे ज्यादा सड़क हादसे तेज गति से वाहन चलाने के कारण होते हैं। अनजाने में लगने वाली चोटों से आशय ऐसी घटनाओं से है, जो जानबूझकर या इरादतन नहीं की जाती। इसमें सड़क दुर्घटनाओं के अलावा डूबना, गिरना और जलना और विषाक्त खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन


अनजाने में लगने वाली चोट की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय रणनीति शीर्षक वाली रिपोर्ट को चोट की रोकथाम और सुरक्षा संवर्धन पर 15वें विश्व सम्मेलन सेफ्टी-2024 के दौरान लॉन्च किया गया। इसमें कहा गया है कि देश में 2022 में अनजाने में लगी चोटों से 4,30,504 मौतें और जानबूझकर लगी चोटों के कारण 1,70,924 मौतें हुईं। सड़क यातायात दुर्घटनाएं (आरटीसी) 43.7 फीसदी के साथ अनजाने में लगी चोटों का सबसे बड़ा कारण हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि डूबने से ऐसी मौतों का फीसदी 7.3 से 9.1 है, जबकि गिरने से 4.2 से 5.5 फीसदी, विषाक्त खाद्य पदार्थ से 5.6 फीसदी और जलने से 6.8 फीसदी मौतें हुईं।  
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सर्वाधिक हादसे
सड़क यातायात दुर्घटनाओं के विश्लेषण से पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आरटीआई से होने वाली मौतों का प्रतिशत 67.8 है, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 32.2 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा से यह भी पता चलता है कि खुले और आवासीय क्षेत्र खतरनाक हो सकते हैं। यहां अन्य स्थानों की तुलना में संभावित रूप से मृत्यु दर अधिक होती है। राष्ट्रीय राजमार्ग, जिनकी देश में कुल सड़क लंबाई में हिस्सेदारी केवल 2.1 फीसदी है, में सर्वाधिक हादसे हुए। 2022 में इन पर हर 100 किमी पर 45 लोगों ने जान गंवाई।


गलत दिशा में वाहन चलाना भी वजह
रिपोर्ट में कहा गया है, इन मौतों की मुख्य वजह तेज गति से गाड़ी चलाना है, जो 75.2 फीसदी मौतों के लिए जिम्मेदार है। अन्य प्रमुख कारकों में गलत दिशा में वाहन चलाना (5.8 फीसदी) और शराब पीकर गाड़ी चलाना (2.5 प्रतिशत) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed