{"_id":"5e4a0bbc8ebc3ee59070a374","slug":"road-accident-in-yavatmal-maharashtra-van-fell-down-from-bridge-passengers-death-and-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: यवतमाल में पुल से गिरी वैन, आठ की मौत, 18 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: यवतमाल में पुल से गिरी वैन, आठ की मौत, 18 घायल
Mon, 17 Feb 2020 09:12 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 17 Feb 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यवतमाल में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक पिकअप वैन पुल से नीचे गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लोग एक रिश्तेदार की अस्थि विसर्जन के लिए कोठेश्वर मंदिर गए थे जहां से जोडमोहा लौट रहे थे।
विज्ञापन
अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वैन पेड़ से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
