{"_id":"5abb9c0b4f1c1be1298b456f","slug":"rjd-supremo-lalu-prasad-yadav-in-delhi-for-medical-treatment-at-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया, एम्स के डॉक्टर करेंगे बीमारी दूर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया, एम्स के डॉक्टर करेंगे बीमारी दूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) अस्पताल में इलाज करा रहे लालू की तबीयत ठीक न होने की वजह से उन्हें मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली रेफर करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
Ranchi: Lalu Prasad Yadav being brought to Delhi for medical treatment at All India Institute of Medical Sciences. pic.twitter.com/oyr4pq7SWJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 28, 2018
मालूम हो कि चारा घोटाले के एक मामले में बीते दिनों 14 साल के कारावास और 60 लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई गई। यह मामला झारखंड की दुमका ट्रेजरी से साढ़े तीन करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है। उन्हें इस मामले में 19 मार्च को दोषी ठहराया गया था।
सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह ने लालू को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सात साल और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सात साल की सजा का एलान किया। दोनों सजाएं एक के बाद एक चलेंगी। इस तरह उन्हें कुल 14 साल की सजा भुगतनी होगी।