{"_id":"6876557b360a02c2700ee823","slug":"rjd-mp-criticises-ec-for-not-including-aadhaar-in-sir-documents-despite-sc-suggestion-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'SC की सलाह के बावजूद SIR दस्तावेजों में नहीं जुड़ा आधार', RJD सांसद ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar: 'SC की सलाह के बावजूद SIR दस्तावेजों में नहीं जुड़ा आधार', RJD सांसद ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Tue, 15 Jul 2025 06:50 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:50 PM IST
सार
बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी सांसद ने चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट की सलाह नहीं मानने का आरोप लगाया है। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने की बात कही है। सुधाकर सिंह ने एनडीए पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया है और इसे संसद के मानसून सत्र में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
सुधाकर सिंह, सांसद, राजद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद सुधाकर सिंह ने मंगलवार को चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा कि आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की सलाह के बावजूद बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड को शामिल नहीं किया। सुधाकर सिंह ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह मामला संसद के आगामी मानसून सत्र में जोर-शोर से उठाया जाएगा।
RJD सांसद ने पारदर्शिता पर उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) फॉर्म बांटने के काम में गड़बड़ियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कई लोगों को फॉर्म जमा करने की रसीद तक नहीं दी गई है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है'।
यह भी पढ़ें - Bihar: मतदाता सूची गहन समीक्षा के दौरान 83 फीसदी गणना फॉर्म जमा, अंतिम तिथि में 11 दिन शेष
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की सलाह क्यों नजरअंदाज?
इस दौरान सुधाकर सिंह ने पूछा, 'जब सुप्रीम कोर्ट ने आधार, वोटर कार्ड और राशन कार्ड को SIR प्रक्रिया में विचार करने योग्य दस्तावेज बताया, तो फिर चुनाव आयोग इन्हें अपनी सूची में क्यों नहीं जोड़ रहा?'
एनडीए पर लगाया फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप
उन्होंने कहा कि 2003 से अब तक बिहार में ज्यादातर समय भाजपा-जेडीयू गठबंधन (एनडीए की सरकार रही है। 'क्या इस दौरान फर्जी वोटर जोड़े गए? उन्होंने आरोप लगाया कि, अब जब उन्हें हार का डर है, तो वे मतदाताओं को सूची से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं'।
यह भी पढ़ें - SIR: 'पुराने वोटरों की दोबारा न पहचान कराएं', मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग से TDP ने की बड़ी मांग
संसद में उठेगा मुद्दा- राजद सांसद
सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि महागठबंधन इस मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठाएगा और इस पर चर्चा की मांग करेगा। 'हम इस विषय पर संसद में बहस की मांग करेंगे'। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन