फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RJD leader MP Manoj Jha targetes cm Nitish Kumar over the Bihar election results

नीतीश के खिलाफ है जनादेश, बिहार जल्द खोज लेगा अपना विकल्प: मनोज झा

Mon, 16 Nov 2020 02:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 Nov 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
RJD leader MP Manoj Jha targetes cm Nitish Kumar over the Bihar election results
मनोज झा - फोटो : ANI

राजद के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार चुनाव नतीजों को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राजद नेता ने कहा कि जनादेश मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ था और बिहार को जल्द इसका विकल्प मिलेगा, जो सहज होगा। 

विज्ञापन


मनोज झा ने विधानसभा चुनाव में जदयू की कमजोर स्थिति के बावजूद नीतीश को नेतृत्व सौंपने की तैयारी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 40 सीटें पाकर कोई कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है। चुनाव में नीतीश को बुरी तरह हार मिली है और उन्हें खुद इस बारे में सोचना चाहिए था।
विज्ञापन



जदयू के मुखिया नीतीश के पास बहुत कम बहुमत है। यहां तक कि राजग और भाजपा को भी मानना चाहिए कि अगर यह बदलाव के लिए जनादेश नहीं होता तो नीतीश की पार्टी सिर्फ 40 सीटें नहीं जीतती। आप (नीतीश) कम बहुमत पर हैं। कम बहुमत वाली सरकार लंबे समय तक नहीं चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रोफेसर झा ने कहा कि बिहार अपना विकल्प तलाश लेगा, जो सहज होगा। नए विकल्प में एक सप्ताह, दस दिन या एक महीना लग सकता, लेकिन ऐसा निश्चित रूप से होगा। उन्होंने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि भाजपा 74 सीटें जीत गई, जबकि वह बिहार चुनाव में चेहरा भी नहीं थी। उन्हें भी इसकी उम्मीद नहीं रही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed