{"_id":"583e3cf34f1c1b0c1ede6a5f","slug":"rjd-chief-lalu-prasad-left-the-anti-demonetisation-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#नोटबंदी 22वां दिनः नीतीश के बाद नोटबंदी को लालू का समर्थन, कहा- सिर्फ लागू करने के तरीके का विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#नोटबंदी 22वां दिनः नीतीश के बाद नोटबंदी को लालू का समर्थन, कहा- सिर्फ लागू करने के तरीके का विरोध
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
लालू और नीतीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के मुद्दे पर अभी तक एकजुट दिख रहा विपक्ष अब टूटता नजर आ रहा है। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद से लालू यादव इस मुद्दे पर सरकार का विरोध कर रहे थे। लेकिन, अब उन्होंने अपना रुख बदल लिया है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नोटबंदी के मुद्दे पर मंगलवार को लालू यादव ने अपना रुख बदल लिया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि वे नोटबंदी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसे लागू करने के तरीके का विरोध कर रहे हैं।
बताते चलें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नोटबंदी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी का समर्थन करते हुए मांग की थी कि केंद्र सरकार पूरे देश में शराबबंदी भी करे।
विज्ञापन
लालू यादव के इस रुख से बिहार में गठबंधन की सरकार पर पिछले कई दिनों से उठ रहे सवाल पर अब विराम लग गया है। बिहार की गठबंधन की सरकार में दोनों बड़े दल राजद और जदयू नोटबंदी के मुद्दे पर एक ही सुर में बात कर रहे हैं।

राबड़ी देवी ने दिया था गलत बयान
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि मंगलवार को मंगलवार को राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को मोदी जी गोदी में उठा ले जाएं और बहन से अपनी शादी करा दें। राबड़ी ने जिस लहजे में यह कहा है उससे उनकी खीझ साफ दिख रही थी। हालांकि, अभद्र बयान के बाद राबड़ी देवी ने सफाई भी दी और कहा कि थोड़ा हंसी-मजाक कर लिया तो क्या? सभी तो करते हैं।
राबड़ी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी की बातों पर विचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। बता दें कि सुशील मोदी नीतीश कुमार को ऑफर दिया है वो आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ बीजेपी के साथ आ जाएं।
हालांकि बाद में राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी के इस् प्रस्ताव पर नीतीश कुमार ही विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम ने चुनाव से पहले गरीब के खाते में 15 लाख लाने की घोषणा की थी, कहां गया वो पैसा। उन्होंने कहा कि कहावत है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, तो यहां वहीं हो रहा है, चोर कोतवाल को ही डांट रहा है।