फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rjd accuses cbi for managing prosecution as lalu get convicted in fodder scam

चारा घोटालाः लालू को दोषी करार देने के बाद बोले रविशंकर- कानून की पकड़ से भाग नहीं सकते भ्रष्टाचारी

Sat, 23 Dec 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
rjd accuses cbi for managing prosecution as lalu get convicted in fodder scam
ravi shankar prasad
चारा घोटाले के पहले केस में रांची स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने से राष्ट्रीय जनता दल में मायूसी छा गई है। राजद नेताओं ने सीबीआई पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसी ने हमारे गवाहों को दरकिनार कर दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सजा मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इससे हमें सीख मिलती है कि जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा उसको कानून पकड़ लेगा। 90 के दशक में जनहित याचिका की पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मुझे भी बहस करने का मौका मिला था। तब लालू ने सीबीआई को जांच सौंपने पर काफी विरोध भी जताया था। 
विज्ञापन

 



केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नड्डा ने लालू यादव को दोषी करार दिए जाने पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों पर हमला किया। नड्डा ने कहा कि दोनों पार्टियों का गठबंधन भ्रष्टाचार, मौन सहमति और देश के लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का है, जो कि कोर्ट के फैसले से साबित हो गया। वो अभी भी इस फैसले को मानने के बजाय मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और भाजपा पर षड्यंत्र करने का आरोप लगा रहे हैं। 
 

वहीं कांग्रेस ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इस केस से जल्द बाहर हो जाएंगे। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि लालू यादव इस कानूनी लड़ाई को 1996 से लड़ रहे हैं। इसकी शुरुआत भाजपा ने की थी, जब पटना हाईकोर्ट में पार्टी नेताओं ने याचिका दायर की थी। लालू और उनके वकील इस केस को सही तरीके से लड़ रहे हैं। भाजपा पर सवाल दागते हुए तिवारी ने पूछा कि क्यों अभी तक सृजन घोटाले की जांच क्यों नहीं शुरू हुई?
 

राजद नेता ने लगाया आरोप
राजद नेता मनोज झा ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसी गवाहों की व्यवस्था करने में लगी रही। हमने जो प्रूफ उनको दिए किनारे कर दिया गया था। वैसे हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। 

मनोज झा ने कहा कि जो सबूत हमारे पास हैं, उससे हमें हाईकोर्ट में न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए मनोज झा ने कहा कि मैं इस सरकार को अच्छी तरह से जानता हूं। अगर विपक्ष साथ न दे तो उनको डरा दो। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं।   
 

न्याय मिलने की उम्मीद थी लालू को

rjd accuses cbi for managing prosecution as lalu get convicted in fodder scam
lalu

फैसला सुनाए जाने से पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत में लालू ने कहा कि सबको न्याय मिल रहा है, मैं तो पिछड़ी जाति से हूं, मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है। लालू ने कहा कि एक ही आदमी को कई केसों में फंसाया गया है। अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि एक ही मुर्गी को नौ बार हलाल किया जा रहा है। 

फैसला आने से पहले लालू के बेटे तेजस्वी ने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और ये फैसला हमारे हक में आयेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2जी और आदर्श स्कैम में बीजेपी ने प्रोपगैंडा फैलाया था उसी तरह यह केस भी है। 

घोटाले के वक्त लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। करीब 90 लाख रुपए के घोटाले में कोर्ट ने उन्हें यह सजा सुनाई है। वहीं इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित सात लोगों को बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed