{"_id":"5965b2064f1c1b973e8b46b5","slug":"rivalry-between-abu-ismail-and-abu-dujana-led-to-amarnath-yatra-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर के आतंकी इस्माइल और दुजाना के बीच होड़ से हुआ अमरनाथ हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लश्कर के आतंकी इस्माइल और दुजाना के बीच होड़ से हुआ अमरनाथ हमला
amarujala.com-presented by: मोहित
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के पीछे अबु इस्माइल और अबु दुजाना के बीच आपसी होड़ सकती है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि आपसी होड़ के कारण दुजाना का हाथ भी इस हमले में हो सकता है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जुदाना के बारे में पिछले कुछ हफ्तों से कोई सूचना नहीं है। कहा यह भी जा रहा है कि संगठन में इस्माइल ने जुदाना की जगह हासिल कर ली है।लश्कर सरगना अबु दुजाना के बाद इस्माइल लश्कर के लिए घाटी में नंबर दो की हैसियत रखता है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस्माइल को जून के पहले हफ्ते में चार लोगों के साथ पीर पंजाल रेंज में देखा गया था।
एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि 'इस्माइल और उसका ग्रुप अमरनाथ यात्रा के उन रुटों पर सक्रिय था जहां से तीर्थयात्रियों का जत्था गुजरता है। इस हमले में दो स्थानीय निवासी भी शामिल हो सकते हैं।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने बताया था कि इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर अबु इस्माइल हो सकता है। करीब 22 साल का इस्माइल पाकिस्तान में मीरपुर का रहनेवाला है और पिछले 4 साल से वह अनंतनाग और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय है।
बता दें कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में 7 की मौत और 30 लोग घायल हो गए थे। वहीं आतंकियों न पुलिस काफिले को भी निशाना बनाया था।