फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rivaba Jadeja said Gujarat was with BJP and will continue to be with them

Gujarat: 'मेरी उम्मीदवारी स्वीकार करने वालों ने मेरे लिए काम किया', चुनाव में बढ़त के बाद बोलीं रिवाबा जडेजा

Thu, 08 Dec 2022 02:40 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, राजकोट
एएनआई, राजकोट Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 02:40 PM IST
सार

रिवाबा ने कहा कि लोग गुजरात में अपनी विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही कहा कि ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी।

विज्ञापन
Rivaba Jadeja said Gujarat was with BJP and will continue to be with them
रिवाबा जडेजा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव पर वोटों की गिनती जारी है। भाजपा अपनी विपक्षी पार्टियों से रुझानों में काफी आगे जा चुकी है। सभी की निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा की विधानसभा सीट जामनगर नॉर्थ पर लगी है। फिलहाल वह आगे चल रही हैं। अपनी जीत के लिए आश्वत रिवाबा जडेजा ने कहा कि गुजरात भाजपा के साथ था और आगे भी रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से सरकार में है और यहां पार्टी ने विकास का एक मॉडल स्थापित किया है। लोग भी इस विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही कहा कि ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन


जामनगर उत्तर से भाजपा की उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया और मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार, वह 31000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो में उतरी रीवाबा
जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed