फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ritesh deshmukh tweet and thanks to farmers for not disturbing SSC board examinations

क्यों रितेश देशमुख कर रहे हैं मुंबई पहुंचे हजारों किसानों का 'शुक्रिया'

Mon, 12 Mar 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 12 Mar 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
ritesh deshmukh tweet and thanks to farmers for not disturbing SSC board examinations
इनदिनों देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा हो रही हैं। मुंबई में भी एसएससी बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से 50,000 से अधिक किसान मुंबई की सड़कों पर हैं। 
विज्ञापन


सेंट्रल मुंबई से लेकर करीब करीब पूरी मुंबई में लाल टोपी धारी किसान महिला और पुरुष का जमावड़ा लगा हुआ है। मुंबई के आजाद मैदान में एकत्रित हुए हजारों किसानों का आज मुंबई के छात्र ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी शुक्रिया कर रहा है। 
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर किसानों का शुक्रिया अदा किया है। रितेश ने ट्वीट में कहा है कि अपनी मांगों के साथ मुंबई पहुंचे किसानों का शुक्रिया अदा करना चाहिए। 180 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर मुंबई पहुंचे किसान रात भर चलते रहे और एक ऐसी जगह एकत्रित हुए जहां से एसएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले  छात्रों को जाम का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  किसानों के मुंबई पहुंचने से जहां पूरी मुंबई अस्त व्यस्त हो चुकी है वहीं रितेश देशमुख का यह ट्वीट चौंकाने वाला है। उन्होंने लिखा कि किसानों ने अपनी रैली में इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि छात्रों को उनकी परीक्षा देने जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस मामले में किसानों को सैल्यूट भी किया है, साथ ही जय जवान का नारा भी लगाया है।  

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed