घोटाले के आरोपों पर बोले रिजिजू, मेरा कोई भाई ठेकेदार नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के नॉर्थ इस्टर्न इलेक्ट्रिकल पावर कार्पोरेशन से जुड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के घपले में शामिल होने संबंधी कांग्रेस के आरोपों को गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि उनका कोई भाई ठेकेदार नहीं है।
नाराज गृह मंत्री ने खुद के खिलाफ खबरें प्लांट कराने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे लोग उनके पास आए तो उन्हें जूते पड़ेंगे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोग अपने लंबित बिल के लिए उनके पास आए थे।
उन्होंने इस मामले को ऊर्जा मंत्रालय को फारवर्ड कर दिया था। रिजिजू ने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ है तो इसकी जांच की जानी चाहिए। दरअसल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रिजिजू ने अपने ठेकेदार चचेरे भाई को 450 करोड़ रुपये के घोटाले में लाभ पहुंचाया।
कांग्रेस ने मामले से जुड़ा टेप और पत्र भी जारी किया
पार्टी ने दावा किया कि सेंट्रल विजिलेंस अफसर सतीश शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में घोटाले का जिक्र किया है। जब शर्मा ने स्कूटर के नंबर से पत्थर ढुलाई जैसी अनियमिता पकड़ी तो रिजिजू के भाई का पेमेंट रोक लिया गया। इसके बाद रिजिजू ने अपने भाई के लंबित बिल के भुगतान के लिए ऊर्जा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी। कांग्रेस ने मामले से जुड़ा टेप और पत्र भी जारी किया है।
कांग्रेस के आरोपों पर गृह राज्य मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका कोई भाई ठेकेदार नहीं है। चूंकि परियोजना उनके राज्य से संबंधित है। इसलिए लंबित बिल के भुगतान केर लए जब कोई उनके पास आया तो उन्होंने मामले को ऊर्जा मंत्रालय को फारवर्ड कर दिया। रिजिजू ने कहा कि उनके खिलाफ लगातार झूठी खबरें प्लांट की जा रही है। ऐसे लोग अगर उनके यहां आए तो उन्हें जूते पड़ेगे।