फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   right hand inflamed jayalalithaa signs off poll papers with thumb print

अस्पताल में भर्ती जयललिता ने चुनावी दस्तावेज पर लगाया अंगूठा

Sun, 30 Oct 2016 04:21 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
एजेंसी/ चेन्नई Updated Sun, 30 Oct 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
right hand inflamed jayalalithaa signs off poll papers with thumb print
- फोटो : PTI
एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के दाहिने हाथ में सूजन आ गया है। इस वजह से उन्होंने 19 नवंबर को तिरूप्परनकुंदरम उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चुनावी दस्तावेज पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है। फॉर्म ए और बी में जयललिता को ही पार्टी उम्मीदवार एके बोस को अन्नाद्रमुक के आधिकारिक उम्मीदवार के तौर पर अधिकृत करना है। इस वजह से चुनावी दस्तावेज पर जयललिता के बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया गया है। जयललिता चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। दस्तावेज के अनुसार, हस्ताक्षतरकर्ता (जयललिता) का हाल में ट्रैकियोटौमी का उपचार हुआ है और उनके दाएं हाथ में सूजन आ गई है, इसलिए फिलहाल वह हस्ताक्षर करने में अक्षम हैं।
विज्ञापन


मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में मिनिमल एक्सेस सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. पी बालाजी द्वारा अभिप्रमाणित और गवाह के तौर पर अपोलो अस्पताल के डॉ. बाबू के अब्राहम के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज में लिखा है कि उन्होंने मेरी उपस्थिति में स्वयं अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता को बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बाद में बताया कि सीएम के संक्रमण का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बताया था कि जयललिता ठीक हो रही हैं और वह जल्द ही घर लौट आएंगी, क्योंकि कई पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए अपने अपने तरीकों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। तिरूप्परनकुंदरम से अन्नाद्रमुक के विधायक एसएम सीनीवेल के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने हाल में घोषणा की थी कि तिरूप्परनकुंदरम में उप चुनाव 19 नवंबर को कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed