फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rhea Chakraborty Latest News Update Today Sushant Singh Rajput Case NCB drug Case Showik bail applications hearing started in special court

Sushant Singh Rajput Case: जेल में ही कटेगी रिया चक्रवर्ती की रात, जमानत पर फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित

Thu, 10 Sep 2020 02:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Sep 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Latest News Update Today Sushant Singh Rajput Case NCB drug Case Showik bail applications hearing started in special court
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मुंबई की एक विशेष अदालत में गुरुवार को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सेशंस कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत रिया, शौविक सहित छह आरोपियों की जमानत पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। दोनों को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से संबंधित ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 


रिया ने दाखिल की 20 पेज की जमानत अर्जी
रिया ने 20-पेज की जमानत अर्जी लगाई है। जिसमें कहा गया है कि मैं निर्दोष हूं और मैंने कोई गुनाह नहीं किया। मेरे पास से ड्रग्स या कोई सायकोट्रॉपिक पदार्थ बरामद नहीं किया गया। मुझ पर कम मात्रा में ड्रग्स खरीदने के मामले के अलावा दूसरा कोई बड़ा मामला नहीं बनता है और यह जमानती अपराध है। हिरासत के दौरान, मुझे गुनाह कबूल करने के लिए मजबूर किया गया था। 6, 7 और 8 सितंबर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया। घंटों पूछताछ की गई। इस दौरान कानूनी सलाह तक मेरी पहुंच नहीं थी। कम से कम आठ घंटे पुरुष अधिकारियों ने पूछताछ की। वहां कोई महिला अधिकारी नहीं थी। मैंने इस मामले में हमेशा सहयोग किया है। अगर मुझे न्यायिक हिरासत में रखा गया तो मेरी जान को खतरा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed