{"_id":"5ac7d2494f1c1bdc618b5fe3","slug":"rh300-sounding-rocket-launched-successfully","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएच-300 रॉकेट लॉन्च रहा सफल, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरएच-300 रॉकेट लॉन्च रहा सफल, मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Updated Sat, 07 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
आरएच-300 ध्वनि रॉकेट
- फोटो : manorama
मौसम की सटीक जानकारी हासिल करने के लिए भारत ने आज एक महत्वपूर्ण रॉकेट लॉंच किया। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र द्वारा विकसित आरएच-300 ध्वनि रॉकेट को केरल के थुम्बा इक्वाटोरियल रॉकेट लांचिंग स्टेशन से शुक्रवार शाम लांच किया गया।
विज्ञापन
वीएसएससी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि आरएच 300 रॉकेट की यह 21वीं लांचिंग है। रॉकेट की लांचिंग के साथ ही थुम्बा का किनारा तेज आवाज से गूंज उठा। वहां पर इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए इकट्ठा हुए वैज्ञानिक और इंजीनियर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
योजना के अनुसार, आरएच 300 रॉकेट शाम के 7:15 बजे आसमान की ओर बढ़ गया। यह ध्वनि रॉकेट प्रयोग कार्यक्रम, वीएसएससी द्वारा किए जा रहे एक अध्ययन का हिस्सा है। कार्यक्रम के तहत आरएच 300 एमके-2 ध्वनि रॉकेट का इस्तेमाल वायुमंडल की निचली सतह पर होने वाली उथल पुथल का सटीक अनुमान लगाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन