फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Medical College Health Minister Chandrima Bhattacharya WB govt not meeting doctors must resume duties

WB: ममता सरकार को डॉक्टरों के साथ बैठक की शर्तें मंजूर नहीं, मंत्री बोलीं- चिकित्सकों को काम पर लौटना होगा

Wed, 11 Sep 2024 10:04 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 11 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

कोलकाता के आरजी कर कॉलेज-अस्पताल में बीते एक महीने से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है। 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ताजा घटनाक्रम में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को डॉक्टरों के साथ वार्ता से पहले शर्तें मंजूर नहीं है। उन्होंने चिकित्सकों से ड्यूटी पर वापस आने की अपील की।

विज्ञापन
RG Kar Medical College Health Minister Chandrima Bhattacharya WB govt not meeting doctors must resume duties
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल का मामला लगातार सुर्खियों में है। ताजा घटनाक्रम में राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों के साथ बैठक और बातचीत की शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, डॉक्टरों ने कुछ शर्तें लगाई हैं, इसलिए ऐसा लगता है कि चिकित्सक खुले मन से बैठक करने के लिए तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि चिकित्सकों ने राज्य सरकार को एक पत्र भेजा था। उन्होंने मुख्य सचिव द्वारा निर्धारित अधिकतम 15 प्रतिनिधियों के बजाय बैठक में कम से कम 30 प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने की अनुमति देने की अपील भी की। डॉक्टरों का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में केवल उनकी मांगों पर ही बातचीत की जाए। इस बातचीत का सीधा प्रसारण टीवी पर किए जाने की मांग भी की।

विज्ञापन


बातचीत से पहले शर्तें नहीं थोप सकते, सरकार को राजनीतिक उकसावे की आशंका
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों की हर बात सुनने के लिए तैयार है; लेकिन वे ऐसी बैठक से पहले शर्तें नहीं तय कर सकते। उन्होंने बुधवार तड़के 3.49 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को ई-मेल भेजने की घटना पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इसकी वजह 'राजनीतिक उकसावा' हो सकती है। उन्होंने कहा कि कि राज्य सरकार आंदोलनकारी चिकित्सकों को काम पर वापस लौटने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed