फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Medical College Case: protest against CBI and bail granted to accused of the Abhaya rape-murder case

Kolkata: आरजी केस में आरोपियों को जमानत मिलने पर CBI के खिलाफ लोगों में गुस्सा, कोलकाता में निकाली विरोध रैली

Sat, 14 Dec 2024 10:02 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Dec 2024 10:02 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपियों को जमानत मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके विरोध में कई संगठनों की तरफ से राजधानी में विरोध रैली निकाली गई है।

विज्ञापन
RG Kar Medical College Case: protest against CBI and bail granted to accused of the Abhaya rape-murder case
कोलकाता में विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त महीने में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले, जिसे अब अभया दुष्कर्म-हत्या केस कहा जा रहा है, के आरोपियों को जमानत दिए जाने के खिलाफ सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के सदस्यों ने विरोध रैली निकाली।
विज्ञापन

 

सीबीआई के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
वहीं कोलकाता में ही अभय मंच ने अभया दुष्कर्म-हत्या मामले के आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने में सीबीआई की विफलता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और एजेंसी का पुतला भी जलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'न्याय न मिलने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन'
राजधानी में इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हमारी मांग अभया को न्याय दिलाना है। आज का विरोध सीबीआई की तरफ से आरोपपत्र दाखिल न कर पाने के खिलाफ है। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।



पीड़िता के पिता ने सीबीआई पर लगाए आरोप
वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़िता के पिता ने कहा कि, जहां भी विरोध प्रदर्शन होगा, हम उसमें हिस्सा लेंगे। अब यही एक रास्ता है, मैं बहुत दुखी हूं, हमें और मजबूती से विरोध करना होगा, तभी कुछ होगा। उन्होंने आगे कहा कि सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं की, जब हमने न्याय के लिए कोर्ट से गुहार लगाई तो उन्होंने केस सीबीआई को दे दिया लेकिन सीबीआई ने अपना काम ठीक से नहीं किया। जब विरोध प्रदर्शन चल रहे थे तो सीबीआई अच्छा काम कर रही थी, इसीलिए गिरफ्तारियां हुईं लेकिन जैसे ही विरोध प्रदर्शन बंद हुआ, सीबीआई ने काम करना बंद कर दिया, अगर विरोध प्रदर्शन जारी रहता तो सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed