फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Medical College and hospital case female doctor murder political parties protests news in hindi

WB: कोलकाता में डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में न्याय के लिए सड़क पर 'राजनीति', सत्ता और विपक्ष सभी धरने पर

Fri, 30 Aug 2024 02:22 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Aug 2024 02:22 PM IST
सार

हाजरा मोड़ पर डीवाईएफआई की नेता मीनाक्षी मुखोपाध्याय धरने पर बैठेंगी। राजा बाजार में एसएफआई और डीवाईएफआई का छात्र युवा संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। तृणमूल छात्र परिषद भी सड़क पर उतर रही है।

विज्ञापन
RG Kar Medical College and hospital case female doctor murder political parties protests news in hindi
डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को सारी राजनीतिक पार्टियां सड़क पर उतर आई हैं। आज सड़क पर 'राजनीति' है। भाजपा का धरना दे रह है, तृणमूल छात्र परिषद भी न्याय के लिए सड़क पर उतर रही है और वामपंथियों का भी मार्च है। आज पीड़िता के न्याय की मांग को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी सभी राजनीतिक दल सड़क पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

आज भाजपा के धरने का दूसरा दिन है। धर्मतला में मंच सजाया गया है और धरना जारी है। डोरिना क्रॉसिंग पर शुक्रवार को विपक्षी दल नेता शुभेंदु अधिकारी रहने वाले हैं। इसके साथ ही भाजपा की महिला मोर्चा भी सड़क पर उतरने वाली है। करुणामयी से भाजपा की महिला मोर्चा मार्च निकालेगी। महिला मोर्चा ने राज्य महिला आयोग को घेरने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, वामपंथी भी आज फिर सड़क पर उतर रहे हैं। हाजरा मोड़ पर डीवाईएफआई की नेता मीनाक्षी मुखोपाध्याय धरने पर बैठेंगी। राजा बाजार में एसएफआई और डीवाईएफआई का छात्र युवा संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। तृणमूल छात्र परिषद भी सड़क पर उतर रही है। 28 अगस्त को टीएमसीपी के स्थापना दिवस के मंच से ही पार्टी की नेता ममता बनर्जी ने संदेश दिया था। प्रत्येक कॉलेज के गेट पर दोपहर 1 बजे से तृणमूल का छात्र संगठन धरने पर बैठेगा।

हालांकि अगस्त की घटना के बाद 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन जांच की प्रगति को लेकर समाज के कई वर्ग में असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस मामले में बहुत चर्चा चल रही है। कोलकाता पुलिस से सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। लेकिन जांच की जिम्मेदारी मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी की ओर से अभी तक कोई बड़ा कदम नजर नहीं आया है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है, वे कोलकाता पुलिस द्वारा पकड़े गए थे और बाद में सीबीआई को सौंपे गए। लेकिन इस घटना में अभी तक कोई बड़ा खुलासा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed