{"_id":"66dade55652854b1160aca0a","slug":"rg-kar-case-victim-s-father-says-dc-north-offered-him-money-bjp-ask-question-with-tmc-govt-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: मृतका के पिता के रिश्वत वाले आरोप पर सियासत, BJP ने मांगा CM का इस्तीफा? छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: मृतका के पिता के रिश्वत वाले आरोप पर सियासत, BJP ने मांगा CM का इस्तीफा? छात्रों ने किया प्रदर्शन
Fri, 06 Sep 2024 04:20 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:20 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में हर दिन राज्य की तृणमूल सरकार पर विपक्ष जमकर निशाना साध रहा है। वहीं मामले में भाजपा ने राज्य सरकार के सवाल भी पूछा है।
विज्ञापन
भाजपा का ममता सरकार पर हमला, कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
विस्तार
आरजी कर केस में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, पीड़िता के पिता ने आज देश के सामने जो सवाल रखे हैं, वे सबसे महत्वपूर्ण हैं, पीड़िता के पिता का कहना है कि जब पीड़िता का शव उनके घर में था, तब डीसी नॉर्थ ने उन्हें पैसे ऑफर किए थे। उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया, एक प्रशासक ने उन्हें पैसे ऑफर करने की कोशिश की। जब कोई व्यक्ति कुछ छिपाने की कोशिश करता है तो वह भ्रष्ट हो जाता है, ऐसा क्या छुपाना था कि ममता बनर्जी की सरकार ने डीसी को भेजकर पीड़िता के पिता को पैसे ऑफर किए? ऐसा क्या था जिसे प्रशासन छुपाने की कोशिश कर रहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनसे तत्काल पद छोड़ने की मांग की। भाजपा ने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री रहेंगी, कोलकाता डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि पीड़िता के पिता ने सर्वोपरि महत्व" के कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा प्रशासन पीड़ित के माता-पिता को रिश्वत देकर क्या छुपाना चाहता था?। संबित पात्रा ने आगे कहा, जब तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल अपने पदों पर बने रहेंगे, तब तक मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है... इसलिए, भाजपा उन दोनों से मांग करती है - निष्पक्ष सुनवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दें।#WATCH | RG Kar Medical College & Hospital rape-murder incident | Delhi: BJP MP Sambit Patra says, "The questions that the victim's father has laid in front of the nation today are of paramount importance... Question No. 1, the victim's father says that when the body of the… pic.twitter.com/Rs4fyVSLoS
— ANI (@ANI) September 6, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पुलिस ने हिरासत में लिया
कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
#WATCH | West Bengal | Kolkata Police detain Congress party workers protesting against RG Kar Medical College & Hospital rape-murder case pic.twitter.com/H7uxtHVjM0
— ANI (@ANI) September 6, 2024
राजाबाजार साइंस कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
कोलकाता में राजाबाजार साइंस कॉलेज के छात्रों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की।
#WATCH | Kolkata | Students of Rajabazar Science College demand justice for woman doctor who was raped and murdered in RG Kar Medical College and Hospital pic.twitter.com/7uRvhxaXmb
— ANI (@ANI) September 6, 2024
आरजी कर केस के खिलाफ माकपा की का धरना-प्रदर्शन
माकपा की युवा, छात्र और महिला शाखाओं ने शुक्रवार को हावड़ा में धरना दिया, हालांकि इस दौरान पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय तक जाने वाले उनके जुलूस को रोक दिया। इस दौरान माकपा प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर सरकारी अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओएच) के कार्यालय तक मार्च शुरू किया, लेकिन उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। हावड़ा शहर की पुलिस ने जुलूस को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ मामूली झड़प के बाद प्रदर्शनकारी बैरियर के सामने बैठ गए।