फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar case CBI wants narco analysis test of Sanjay Roy moves court for permission News in hindi

RG Kar Case: आरोपी संजय रॉय ने नॉर्को टेस्ट कराने से किया इनकार, सियालदह कोर्ट से खारिज हुई CBI की अपील

Fri, 13 Sep 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 13 Sep 2024 02:47 PM IST
सार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया हैं। इसके बाद कोलकाता की सियालदह अदालत ने संजय रॉय के नार्को-विश्लेषण परीक्षण के लिए सीबीआई की अपील को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
RG Kar case CBI wants narco analysis test of Sanjay Roy moves court for permission News in hindi
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति देने से इनकार कर दिया हैं। इसके बाद कोलकाता की सियालदह अदालत ने संजय रॉय के नार्को-विश्लेषण परीक्षण के लिए सीबीआई की अपील को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


इस पहले एक अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया था कि ये टेस्ट मुख्य रूप से यह जांचने के लिए है कि संजय रॉय सच बोल रहा है या नहीं। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि नार्को टेस्ट के दौरान सोडियम पेंटोथल ड्रग संजय रॉय के शरीर में इंजेक्ट किया जाएगा, जिससे वह हिप्नोटिक स्थिति में चला जाएगा। अधिकारी ने कहा, कई मामलों में आरोपी ने नार्को टेस्ट के दौरान सही जानकारी दी है। सीबीआई ने पहले ही संजय रॉय पर पॉलीग्राफी टेस्ट कर चुकी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरजी कर केस के विरोध में CPI (M) का प्रदर्शन
वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में सीपीआई (एम) की तरफ से न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed