{"_id":"66f7cbc113c089b2df0d4b83","slug":"rg-kar-case-accused-sandip-ghosh-served-notice-for-breaching-law-in-building-four-floors-house-news-and-update-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: संदीप घोष ने चार मंजिला घर बनाने में किया कानून का उल्लंघन, मिला नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: संदीप घोष ने चार मंजिला घर बनाने में किया कानून का उल्लंघन, मिला नोटिस
Sat, 28 Sep 2024 02:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
संदीप घोष।
- फोटो : PTI
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की मुसिबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक नहीं, दो अलग-अलग मामलों में वह गिरफ्तार हो चुके हैं। जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, हत्या और भ्रष्टाचार के मामलों में केंद्रीय एजेंसी उनके खिलाफ जांच कर रही है। हाल ही में उनके बेलघाटा के चार मंजिला घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आरोप है कि संदीप घोष ने घर बनाते समय कानून का ध्यान नहीं रखा। उसका उल्लंघन किया। अपने घर के कुछ हिस्से को अवैध रूप से बढ़ा लिया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने घर के कुछ हिस्सों का अवैध निर्माण भी किया है। इस आरोप के आधार पर नगर निगम के अधिकारियों ने जांच के लिए वहां पहुंचकर निरीक्षण किया।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपों की जांच के बाद ही यह नोटिस चस्पा किया गया है। 30 सितंबर को संदीप घोष के परिवार के किसी सदस्य को नगर निगम में जाकर इस अवैध निर्माण पर जवाब देना होगा। हालांकि, यह केवल एक मामला नहीं है, संदीप घोष के कई पते हैं। केंद्रीय एजेंसी ने जांच के दौरान पाया है कि कैनिंग में संदीप घोष का एक घर है, इसके अलावा उनके नाम पर एक फ्लैट भी है।