फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   review mental health laws in higher education students national task force second meeting

SC: उच्च शिक्षण संस्थानों के मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य कानूनों की होगी जांच, राष्ट्रीय टॉस्क फोर्स की दूसरी बैठक

Tue, 15 Apr 2025 04:47 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Apr 2025 04:47 AM IST
सार

SC: उच्च शिक्षण संस्थानों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा टास्क फोर्स की दूसरी बैठक हुई। इसमें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मौजूदा कानूनों की समीक्षा और तीन कार्य समूहों के गठन पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
review mental health laws in higher education students national task force second meeting
छात्रों की मानसिक सेहत पर सुप्रीम कोर्ट से गठित टास्क फोर्स गंभीर - फोटो : एएनआई / फ्री-पिक

विस्तार

उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ती आत्महत्या रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित राष्ट्रीय टॉस्क फोर्स की दूसरी बैठक सेवानिवृत जस्टिस एस रविंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। टॉस्क फोर्स ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए मौजूदा कानूनों और विनियमों की दोबारा जांच करने का फैसला लिया है। इसके अलावा टॉस्क फोर्स ने तीन कार्य समूह बनाने का भी फैसला लिया है। इसमें प्रत्येक अलग-अलग कार्यों की देखरेख करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, सामाजिक न्याय व अधिकारिता सचिव अमित यादव, महिला व बाल विकास सचिव अनिल मलिक समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में 29 मार्च को आयोजित वर्चुअल बैठक की रिपोर्ट भी पेश हुई। इसमें डेटा संग्रह के लिए पोर्टल या वेबसाइट बनाने, इससे जुड़े मामलों की रिपोर्ट तैयार करना, गाइडलाइन आदि तैयार करना शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: पुणे पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर हिस्ट्रीशीटर की कराई परेड, दर्ज हैं करीब 30 आपराधिक मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर होगा काम : आत्महत्या के प्रमुख कारणों की पहचान करना, जैसे शैक्षणिक दबाव, भेदभाव, वित्तीय बोझ और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कलंक मौजूदा छात्र कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य नियमों/नीतियों की प्रभावशीलता का विश्लेषण करना। संस्थागत ढांचे को मजबूत करने और सहायक शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए सुधारों का प्रस्ताव करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed