फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   revelations will increase the troubles of Atiq's family: Shaista's biggest secret revealed, friend exposes Asa

इन खुलासों से और बढ़ेगी अतीक के परिवार की मुसीबतें: शाइस्ता का सबसे बड़ा राज खुला, दोस्त ने खोली असद की पोल

Thu, 27 Apr 2023 05:48 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 05:48 PM IST
सार

दो खुलासे ऐसे हुए हैं जिनसे अतीक के परिवार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अतीक के बेटे असद, उमर और पत्नी शाइस्ता को लेकर क्या सामने आया? असद के दोस्त ने क्या पोल खोली? शाइस्ता की क्यों बढ़ने वाली है मुश्किल? आइये जानते हैं… 

विज्ञापन
revelations will increase the troubles of Atiq's family: Shaista's biggest secret revealed, friend exposes Asa
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ मारा जा चुका है। एक बेटा एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। दो बेटे जेल में बंद हैं और दो बाल सुधार गृह में हैं। पत्नी शाइस्ता परवीन पुलिस से भागती फिर रही है। इस बीच, उमेश पाल हत्याकांड से लेकर अतीक और अशरफ की हत्या तक के मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।  
विज्ञापन


इन खुलासों की कड़ी में दो खुलासे ऐसे हुए हैं जिनसे अतीक के परिवार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।  अतीक के बेटे असद, उमर और पत्नी शाइस्ता को लेकर क्या सामने आया? असद के दोस्त ने क्या पोल खोली? शाइस्ता की क्यों बढ़ने वाली है मुश्किल? आइये जानते हैं… 
विज्ञापन

 

revelations will increase the troubles of Atiq's family: Shaista's biggest secret revealed, friend exposes Asa
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन - फोटो : अमर उजाला
1. शाइस्ता ने उमेश पाल के हत्यारों के साथ की थी पार्टी: जांच में सामने आया है कि उमेश पाल की हत्या की पूरी जिम्मेदारी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के पास ही थी। शाइस्ता ही अतीक के पूरे कारोबार और पैसों का हिसाब-किताब रख रही थी। पुलिस को एक वीडियो मिला है। इसमें वह एक पार्टी में दिख रही है। बताया जाता है कि उमेश पाल की हत्या के पास शाइस्ता ने हत्यारों के साथ पार्टी की थी। 

जांच में शाइस्ता की मदद करने वाले सात वकीलों के अलावा उसे संरक्षण और आर्थिक मदद देने वाले 20 करीबियों के नाम चिह्नित किए गए हैं। एसटीएफ के मुताबिक अतीक के जेल जाने के बाद शाइस्ता अतीक के जमीन के अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए गैंग के सदस्यों के जरिए हत्याएं कराने लगी। 

शाइस्ता के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से तीन धोखाधड़ी से जुड़े 2009 में दर्ज हुए थे। चौथा केस उमेश पाल हत्याकांड का दर्ज हुआ। शाइस्ता के मददगारों में प्रयागराज का सुधांशु त्रिपाठी उर्फ बल्ली पंडित, मोहम्मद नफीस, इरशाद उर्फ सोनू, अरशद, सुल्तान अली, बांदा का जफर अहमद खां, डॉ. शैला, असाद, नूर, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद राशिद उर्फ नीलू, आवेज अहमद, अशरफ का साला सद्दाम, कासिम, संरक्षण देने वालों में मेरठ निवासी ननद आयशा नूरी, मोहम्मद अनस, आसिफ उर्फ मल्ली, आर्थिक मददगारों में मोहम्मद मुस्लिम, असलम मंत्री व खालिद जफर शामिल हैं।
 
विज्ञापन

revelations will increase the troubles of Atiq's family: Shaista's biggest secret revealed, friend exposes Asa
असद अहमद एनकाउंटर में ढेर - फोटो : AMAR UJALA
2.  बेटे असद की पोल, दोस्त ने खोल दी: उमेश पाल हत्याकांड में लखनऊ से हिरासत में लिए गए आतिन जफर ने बताया है कि उमेश की हत्या के बाद असद ने उसे फोन करके उसका मोबाइल फोन छिपाने के लिए कहा था। पुलिस ने आतिन की निशानदेही पर असद का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अभी उससे आगे पूछताछ हो रही है। 
खुल्दाबाद निवासी आतिन पिछले कुछ बरस से लखनऊ में असद के साथ उसके फ्लैट में रह रहा था। आतिन का पिता जफरउल्लाह देवरिया में मोहित जायसवाल अपहरण कांड में आरोपी है और वर्तमान में लखनऊ जेल में बंद है।

आतिन पर आरोप है कि उसने उमेश पाल की हत्या वाले दिन असद के डेबिट कार्ड का लखनऊ में इस्तेमाल किया था। सूत्रों के मुताबिक, उसने पैसे निकालने की बात कबूली भी है। पूछताछ में यह भी बताया है कि उमेश की हत्या के बाद असद ने उसे फोन करके कहा था कि उसका मोबाइल फोन कहीं छिपा दे।
 डेबिट कार्ड भी कहीं फेंक देने के लिए कहा था। हालांकि, उस वक्त ज्यादा बात नहीं हुई। उसने कहा था कि जल्द ही वह फिर बात करेगा। हालांकि, आगे फोन नहीं आया।

सूत्रों का कहना है कि आतिन खुद को निर्दोष भी बताता रहा। उसने दावा किया कि असद ने उमेश पाल हत्याकांड के संबंध में उससे कुछ नहीं बताया था। सिर्फ इतना ही कहा था कि वह जरूरी काम से प्रयागराज जा रहा है, जल्द लौट आएगा। उमेश की हत्या के बाद फोन पर भी उसने कुछ नहीं बताया था। डेबिट कार्ड से रुपये निकालने की वजह पूछने पर उसने कहा कि उसे इसकी जरूरत थी। फिलहाल पुलिस उसकी भूमिका की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed