फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reuters removes Nikki Haley picture with swastika seen behind her

रॉयटर्स ने हटाई निक्की हेली की मंदिर दर्शन की तस्वीर, सता रहा था डर 

Sat, 30 Jun 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Reuters removes Nikki Haley picture with swastika seen behind her
संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त अमेरिकी राजदूत निक्की हेली

संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त अमेरिकी राजदूत निक्की हेली हाल ही में भारत दौरे पर थीं। इस मौके पर उन्होंने गुरुवार को दिल्ली के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में मत्था टेका था। विवाद से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शनिवार को हेली की उस तस्वीर को हटा लिया है, जिसमें नई दिल्ली के हिंदू मंदिर में उनके पीछे एक स्वास्तिक नजर आ रही थी। 

विज्ञापन


बता दें कि स्वास्तिक हिंदुओं और बौद्धों के लिए एक प्राचीन धार्मिक प्रतीक मानी जाती है। दरअसल, ऐसे संकेत का उपयोग नाजी जर्मनी द्वारा एक प्रतीक के रूप में भी किया जाता था। 
विज्ञापन

 



उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नियुक्त होने के बाद निक्की हेली की यह पहली भारत यात्रा थी। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान उन्होंने 28 जून को राजधानी दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर का दौरा किया था। यही नहीं उन्होंने तो सीस गंज गुरुद्वारे पहुंचकर लंगर के लिए खाना भी बनाया। जब वह रोटियां बेलने लगी थीं तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उनकी आत्मीयता व सरल स्वभाव का कायल हो गया।


इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिका के साझा मूल्यों और भारत के लोगों के साथ मजबूत संबंधों को रेखांकित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, गैर सरकारी संगठन चलाने वालों के अलावा विभिन्न धार्मिक समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। 

 क्या होता है स्वास्तिक

स्वस्तिक का अर्थ होता है - कल्याण या मंगल करने वाला। स्वास्तिक एक विशेष आकृति है, जिसको किसी भी कार्य की शुरुआत के पूर्व बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह चारों दिशाओं से शुभ और मंगल को आकर्षित करता है। इसे गणेशजी के प्रतीक चिह्न के रूप में भी माना जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed