{"_id":"5bce4ce5bdec2269960bafbe","slug":"retired-teacher-committed-suicide-because-his-name-was-not-mentioned-in-nrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी में नाम न होने के कारण सेवानिवृत्त शिक्षक ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआरसी में नाम न होने के कारण सेवानिवृत्त शिक्षक ने की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Tue, 23 Oct 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
असम के मंगलदै जिले में एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने कथित तौर पर नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) के मसौदे में नाम नहीं होने की वजह से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक श्रीजिथ टी ने बताया कि रिटायर होने के बाद वकील के तौर पर काम कर रहे नीरोद कुमार दास ने रविवार को सुबह मार्निंग वाक से लौटने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि एनआरसी में नाम नहीं होने के बाद विदेशी होने के तमगे से होने वाले अपमान से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
दास ने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। दास का नाम एनआरसी में नहीं होने और इस कारण उनकी आत्महत्या के विरोध में बंगाली छात्र संघ ने सोमवार को इलाके में 12 घंटे का बंद रखा था।
विज्ञापन
Trending Videos
पत्नी और अन्य परिजनों के नाम थे एनआरसी मसौदे में
सूत्रों ने बताया कि नीरोद कुमार दास की पत्नी और उनके तमाम परिजनों के नाम एनआरसी मसौदे में शामिल थे लेकिन उनका नाम किसी कारण से छूट गया था। मसौदा प्रकाशित होने के बाद से ही वह अवसाद में थे।