फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News: Shiv Sena Attacked Navy Officer : Retired Navy Officer Was Beaten Up And Assaulted By Alleged Shiv Sena Workers For Forwarding Cartoon On Maha CM

पूर्व नौसेना अधिकारी पर हमला: बेटी ने गैर-जमानती अपराधों के तहत मामला दर्ज करने की मांग की

Sat, 12 Sep 2020 03:11 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News: Shiv Sena Attacked Navy Officer : Retired Navy Officer Was Beaten Up And Assaulted By Alleged Shiv Sena Workers For Forwarding Cartoon On Maha CM
शिवसेना ने रिटायर्ड नेवी ऑफिसर पर हमला किया - फोटो : ANI

विज्ञापन

मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना वाले कार्टून को व्हट्सएप पर फॉरवर्ड करने को लेकर शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना के एक अधिकारी पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को समता नगर पुलिस स्टेशन से जमानत मिल गई।

आरोपियों को जमानत देने के बाद पीड़ित पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा की बेटी ने भाजपा नेताओं के साथ मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गैर-जमानती अपराधों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन

 




इससे पहले नौसेना के पूर्व अधिकारी की बेटी ने कहा कि 'एक वरिष्ठ नागरिक पर हमला किया गया है, पुलिस को पता होना चाहिए कि आरोपियों को किस धारा के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें हत्या के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह गैर-जमानती होनी चाहिए।' 

 

वहीं, सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से शनिवार को कहा कि "हमारे देश में, हर व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करने की स्वतंत्रता है और व्हाट्सएप लोगों से जुड़े रहने और जानकारी साझा करने का एक माध्यम है। सरकार को संदेश के स्रोत की पहचान करने के लिए उपाय करना चाहिए, जहां से यह उत्पन्न होता है।"
 

दरअसल, शुक्रवार को मुंबई पश्चिमी के उपनगर कांदिवली में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता कमलेश कदम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें समता नगर पुलिस स्टेशन ने जमानत दे दी।






वहीं स्थानीय भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने शिवसैनिकों की इस दबंगई को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया कि अभिनेत्री कंगना रणौत के कार्यालय को तोड़फोड़ कर अपनी मर्दानगी दिखाने वाली सत्ताधारी शिवसेना ने अब सत्ता के मद में एक बुजुर्ग पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को जमकर पीटा जिससे उनकी आंख में चोट आई है। शर्मा की जान लेने की कोशिश की गई। 

उन्होंने कहा कि शिवसेना के गुंडों ने अब पूर्व नौसेना के अधिकारियों पर भी हमला बोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घर बैठे तानाशाही चला रहे हैं। भातखलकर ने कहा कि कांदिवली के ठाकुर कॉम्प्लेक्स में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी ने एक कार्टून बनाकर उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी, जिसको लेकर उन पर जानलेवा हमला किया गया।


विधायक भातखलकर ने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी से मुंबई और महाराष्ट्र की जनता अपनी आवाज बंद करेगी, ऐसी स्थिति नहीं है। इस मामले में पुलिस ने जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कांदिवली पुलिस का कहना है कि इस मामले की तहकीकात की जा रही है।  

मैंने नहीं बनाया कार्टून: शर्मा
पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने कहा कि उन्होंने कार्टून खुद नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यह कार्टून किसी ने फॉरवर्ड किया था। जिसे उन्होंने भी फारवर्ड कर दिया। इसके बाद उन पर हमला बोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed