फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Retired defense personnel will now be able to give annual identification-life certification till June 25

Big Relief: सेवानिवृत्त रक्षाकर्मी अब 25 जून तक दे सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट, मंत्रालय ने फिर बढ़ाई तिथि

Thu, 26 May 2022 02:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 26 May 2022 02:27 PM IST
सार

पहले सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। बड़ी संख्या रक्षा पेंशनर ये सर्टिफिकेट जमा नहीं करा सके थे, इसलिए उनकी पेंशन रुक गई थी।
 

विज्ञापन
Retired defense personnel will now be able to give annual identification-life certification till June 25
defence ministry

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा पेंशनरों को पेंशन के लिए पहचान व जीवित होने का प्रमाण पत्र पेश करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है। इसे बढ़ाकर पहले 25 मई किया गया था। अब एक माह और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पहले सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। बड़ी संख्या रक्षा पेंशनर ये सर्टिफिकेट जमा नहीं करा सके थे, इसलिए मई के आरंभ में मिलने वाली उनकी अप्रैल माह की पेंशन रुक गई थी। प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने वालों की पेंशन रोके जाने को लेकर मीडिया रिपोर्ट आने के बाद मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने वाले 58,275 पूर्व सैनिकों को ही अप्रैल की पेंशन नहीं मिली थी। उन्हें सर्टिफिकेट जमा कराने का एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए एक और मौका दिया जा रहा है जिसमें वे 25 मई तक प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। इसके बाद 26 मई को अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

सभी पूर्व सैनिकों के लिए हर साल 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य होता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तिथि 31 मार्च 2022 तक बढा दी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed