{"_id":"628f410b6d13f7538e2df06f","slug":"retired-defense-personnel-will-now-be-able-to-give-annual-identification-life-certification-till-june-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Relief: सेवानिवृत्त रक्षाकर्मी अब 25 जून तक दे सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट, मंत्रालय ने फिर बढ़ाई तिथि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big Relief: सेवानिवृत्त रक्षाकर्मी अब 25 जून तक दे सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट, मंत्रालय ने फिर बढ़ाई तिथि
Thu, 26 May 2022 02:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 26 May 2022 02:27 PM IST
सार
पहले सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। बड़ी संख्या रक्षा पेंशनर ये सर्टिफिकेट जमा नहीं करा सके थे, इसलिए उनकी पेंशन रुक गई थी।
विज्ञापन
defence ministry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने रक्षा पेंशनरों को पेंशन के लिए पहचान व जीवित होने का प्रमाण पत्र पेश करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है। इसे बढ़ाकर पहले 25 मई किया गया था। अब एक माह और बढ़ा दी है।
सभी पूर्व सैनिकों के लिए हर साल 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य होता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तिथि 31 मार्च 2022 तक बढा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। बड़ी संख्या रक्षा पेंशनर ये सर्टिफिकेट जमा नहीं करा सके थे, इसलिए मई के आरंभ में मिलने वाली उनकी अप्रैल माह की पेंशन रुक गई थी। प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने वालों की पेंशन रोके जाने को लेकर मीडिया रिपोर्ट आने के बाद मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराने वाले 58,275 पूर्व सैनिकों को ही अप्रैल की पेंशन नहीं मिली थी। उन्हें सर्टिफिकेट जमा कराने का एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए एक और मौका दिया जा रहा है जिसमें वे 25 मई तक प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। इसके बाद 26 मई को अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सभी पूर्व सैनिकों के लिए हर साल 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य होता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की तिथि 31 मार्च 2022 तक बढा दी गई थी।
विज्ञापन