फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Retired colonel Habib Zahir came to Nepal on the advice of ISI

ISI के कहने पर नेपाल आया था लुंबिनी से गायब पाक का रिटायर्ड कर्नल

Sat, 15 Apr 2017 03:12 AM IST
नीलोत्पल दूबे/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
नीलोत्पल दूबे/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
Retired colonel Habib Zahir came to Nepal on the advice of ISI

आठ दिन पहले नेपाल के लुंबिनी से रहस्यमय तरीके से गायब हुए पाकिस्तान के रिटायर्ड कर्नल हबीब जहीर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों की मानें तो कर्नल संयुक्त राष्ट्र संघ की नौकरी हासिल करने के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की किसी गुप्त योजना के तहत नेपाल पहुंचा था। छह अप्रैल को वह लुंबिनी से अचानक गायब हो गया। उसके गायब होने के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं क्योंकि नेपाल भारत की खुली सीमा के मार्फत आतंकी गतिविधियों के साथ-साथ जाली नोटों का कारोबार भी चलता रहा है।

विज्ञापन


हबीब पाकिस्तानी सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद फैसलाबाद स्थित एक कंपनी में सेवाएं दे रहा था। फैसलाबाद की यह कंपनी पाक सेना को हथियार मुहैया कराने का काम करती है। हबीब जहीर के मामले में पाकिस्तानी दूतावास ने नेपाली दूतावास से यह कहते हुए गुमशुदगी के बारे में रिपोर्ट की कि वह संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिवेदन पर नेपाल पहुंचे और गायब हो गए, जबकि नेपाल में चर्चा आम है कि पूर्व कर्नल संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिवेदन पर नहीं बल्कि आईएसआई की किसी गुप्त योजना के तहत नेपाल आया था। 
विज्ञापन


हबीब ने अंतिम बार अपने परिजनों को लुंबिनी पहुंचने की जानकारी देते हुए मैसेज किया था। पूर्व कर्नल किस कार्य से लुंबिनी आया था इसका कोई खुलासा नहीं हो पा रहा है, जबकि उसे सिर्फ काठमांडू तक की यात्रा के लिए ही बिजनेस क्लास का टिकट मुहैया कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल के लुंबिनी पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी, जिसके कारण उसे सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी जा सकी। आईएसआई का एजेंट और पुखरायां रेल हादसे का जिम्मेदार शमसुल होदा अभी हाल में ही नेपाल को डिपोर्ट हुआ है। रूपनदेही के डीएसपी विनय चतुर्वेदी ने बताया कि दूतावास से मिली जानकारी के आधार पर गायब कर्नल की खोजबीन की जा रही है।


आईएसआई की साजिश से नहीं किया जा सकता इनकार
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत विरोधी गतिविधियों के लिए हमेशा से ही नेपाल की खुली सीमा का इस्तेमाल करती रही है। जाली नोटों की खेप से लेकर अवैध असलहों तक की सप्लाई के लिए पाक कई बार बेनकाब भी हो चुका है। भारत-नेपाल की खुली सीमा के जरिए पाक सदैव साजिश रचने की ताक में लगा रहता है। इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि वह आईएसआई की किसी गुप्त मुहिम को अंजाम देने के लिए भारतीय सीमा के पास तक आया हो या फिर खुली सीमा का लाभ उठाकर भारत में घुसने की फिराक में हो, ताकि वह अपनी साजिश को अंजाम दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed