फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Retd ISI colonel did not die in NIA custody, death certificate on social media is fake

फर्जी है आईएसआई के रिटायर कर्नल का मृत्यु प्रमाणपत्र, एनआईए की हिरासत में नहीं हुई मौत

Thu, 21 Nov 2019 07:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 21 Nov 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
Retd ISI colonel did not die in NIA custody, death certificate on social media is fake

सोशल मीडिया पर एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो काफी वायरल हो रही है जिसे दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से प्रमाणित बताया जा रहा है। इसके मुताबिक इस महीने एक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक सेवानिवृत्त कर्नल की मौत हुई है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह फर्जी प्रमाण पत्र पाकिस्तान की ओर से ही फैलाया गया है। समाचार वेबसाइट दि प्रिंट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि यह प्रमाणपत्र सबसे पहले मंगलवार देर रात पाकिस्तान के व्हाट्एप ग्रुप्स पर देखा गया। सूत्र ने बताया कि यह पूरी तरह फर्जी है कयोंकि दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहली नजर में यह प्रमाणपत्र असली लगता है लेकिन ध्यान से देखने पर पता चल जाता है कि यह फर्जी है। प्रमाणपत्र में एक जगह दिल्ली की स्पेलिंग गलत लिखी है तो दूसरी ओर डिप्टी पुलिस कमिश्नर, स्पेशल सेल का नाम राजीव रंजन लिखा है जो असल में दिल्ली पुलिस कमिश्नर के स्टाफ अधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस में एक और अधिकारी का नाम राजीव रंजव है जो एडीशनल कमिश्नर (क्राइम) के पद पर हैं। 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर) मोहम्मद हबीब छह अप्रैल 2017 से नेपाल के लुंबिनी से लापता हैं। यह भारतीय सीमा के नजदीक है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह आरोप भी लगाया कि कुलभूषण जाधव को मृत्यु दंड देने का बदला लेने के लिए हबीब को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) ने अपहृत किया था। इस बात की लगातार अफवाह उड़ी है कि हबीब भारत की हिरासत में हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारीर घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed