{"_id":"5d74e3728ebc3e013662a126","slug":"results-of-chandrayaan-2-will-not-affect-upcoming-space-projects-of-india-said-vajubhai-vala","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा चंद्रयान-2 के नतीजों का असर : वजुभाई वाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा चंद्रयान-2 के नतीजों का असर : वजुभाई वाला
Sun, 08 Sep 2019 04:48 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला
- फोटो : फाइल फोटो
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कहा कि चंद्रयान-2 अभियान के नतीजों का असर देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा। राज्यपाल ने शनिवार रात कहा कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है और वह एकजुटता से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि विक्रम लैंडर की शुक्रवार देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की ओर आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर उसका जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया। हालांकि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है।
विज्ञापन
वहीं इसरो प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है और सॉफ्ट लैंडिंग के स्थान पर लैंडर ने निश्चित ही ‘हार्ड लैंडिंग’ की है।