फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI Gov In Election Result 2022: Election Commission of India UP, Uttarakhand, Punjab, Manipur, Goa Chunav Result at results.eci.gov.in

ECI Election Result: यहां देखिए यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, मिलेगी हर एक सीट की पूरी जानकारी

Thu, 10 Mar 2022 12:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Mar 2022 12:15 PM IST
सार

यूपी समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम अब साफ होने लगे हैं। रुझानों में भाजपा चार राज्यों में अपनी सरकार बचाते दिख रही है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस को जोरदार झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम कैसे देखें।

विज्ञापन
ECI Gov In Election Result 2022: Election Commission of India UP, Uttarakhand, Punjab, Manipur, Goa Chunav Result at results.eci.gov.in
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के परिणाम धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। गुरुवार सुबी आठ बजे मतगणना शुरू हुई। भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रुझान और परिणाम पल-पल अपडेट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। यहां पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को हुआ था। यहां की 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा के सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में वापसी करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पंजाब (117 सीट), उत्तराखंड (70) और गोवा (40) में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। मणिपुर (60) में 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में मतदान हुआ था। सभी राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी और परिणाम भी इसी दिन सामने आएंगे। इनमें से चार राज्यो में भाजपा और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।
विज्ञापन


ऐसे देखें पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

  • पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं। 
  • यहां पर 'जनरल इलेक्शंस टु असेंबली कॉन्सटीट्यूंसी मार्च-2022' पर क्लिक करें।
  • आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद यहां पर पांचो राज्यों के परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed