फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   restrictions on Zakir Naik NGOs, will not take money from abroad

जाकिर नाईक के एनजीओ पर प्रतिबंध, विदेशों से नहीं ले सकेगा पैसा

Tue, 13 Sep 2016 05:52 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 05:52 AM IST
विज्ञापन
restrictions on Zakir Naik NGOs, will not take money from abroad
zakir naik

केंद्र सरकार ने कट्टरपंथी इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक के एनजीओ पर विदेश से सीधे धन लेने को लेकर रोक लगा दी है। इसके लिए सरकार ने एक दुर्लभ कानूनी प्रावधान का इस्तेमाल किया है। सरकार ने आरबीआई को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह बिना उसकी अनुमति के जाकिर के एनजीओ को धन जारी नहीं कर सकता।

विज्ञापन


इस बारे में गृह मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने विदेश सहायता नियामक कानून (एफसीआरए) के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया है और ऐसे में विदेश से किसी भी तरह से धन प्राप्त के लिए उसे पहले केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


यह अधिसूचना एफसीआरए 2010 कानून की धारा 11(3) के तहत जारी किया गया है जिसका बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है।

एफसीआरए के नियमों का किया उल्लंघन

restrictions on Zakir Naik NGOs, will not take money from abroad
zakir naik

मंत्रालय ने कहा कि उसके ओर से करवाई गई प्रारंभिक जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। जांच में पाया गया कि एनजीओ एफसीआरए के प्रावधानों के खिलाफ अपनी गतिविधियां चला रहा था।

अब एनजीओ के नाम विदेश से आने वाले सभी धन के बारे में रिजर्व बैंक को केंद्र सरकार को सूचित करना होगा और उसे जारी करने से पहले सरकार से अनुमति लेनी होगी।

गौरतलब है कि नाईक की संस्था के खिलाफ तमाम जांच जारी रहने के बावजूद पिछले दिनों गृह मंत्रालय ने उसका एफसीआरए लाइसेंस रिन्यू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed