फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Restrictions are being relaxed with caution know which states got ease curbs and where lockdown increased

अनलॉक: कल से पाबंदियों में और भी मिलेगी ढील, जानें किन राज्यों को मिली छूट और कहां बढ़ा लॉकडाउन?

Sun, 06 Jun 2021 12:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 06 Jun 2021 12:29 PM IST
सार

देश में कोविड-19 की दूसरी लहर में अब मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अधिकांश उत्तरी और पश्चिमी राज्यों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों को सावधानी से एक-एक कर हटाने का फैसला लिया है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कुछ प्रदेशों ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Restrictions are being relaxed with caution know which states got ease curbs and where lockdown increased
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और इसके चलते देशभर के कई राज्यों में लागू लॉकडाउन के कड़े नियमों से व्यापार, रोजगार और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि, अब कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। ऐसे में राज्य सरकारों ने सावधानी के साथ लॉकडाउन के नियमों में लोगों को छूट देना शुरू कर दिया है। राज्य सरकारों ने कुछ भी एक साथ खोलने की अनुमति नहीं दी है, पाबंदियों में एक-एक कर छूट दी जा रही है। इस बीच कुछ राज्यों में कल यानी सोमवार (7 जून) से सख्त नियमों में थोड़ी और छूट मिलने जा रही है। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कम हुआ है जबकि दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से राज्य सोमवार से प्रतिबंधों में और भी ढील दे रहे हैं और किन राज्यों ने लॉकडाउन के तहत कड़े नियमों को जारी रखने का फैसला किया है। 

नई दिल्ली- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 31 मई से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साथ ही दिल्ली में सोमवार (7 जून) को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन समाप्त हो रहा था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इस दौरान कड़े प्रतिबंधों में कई छूट दी जाएगी। सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ फिर से खोलने की अनुमति होगी। दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करेगी और बाजार और मॉल को 7 जून से ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन
  • महाराष्ट्र- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि सात जून से लॉकडाउन के नियमों में कुछ ढील दी जाएगी। राज्य में साप्ताहिक कोविड सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर प्रतिबंधों को कम करने के लिए पांच-स्तरीय योजना लागू किया गया है। पांच प्रतिशत से कम की सकारात्मकता दर और 25 प्रतिशत से कम ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता वाले शहर और जिले पूरी तरह से खुलेंगे। अन्य शहरों और जिलों में अलग-अलग मानकों के प्रतिबंध जारी रहेंगे। जिन जगहों पर पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है और ऑक्सीजन बेड की क्षमता 75 फीसदी से ज्यादा है, वहां सिर्फ जरूरी दुकानें ही शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी और ऑफिस में 15 फीसद कर्मचारी ही काम करेंगे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश- यूपी में अब सिर्फ चार जिलों में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बाकी प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है।अब सिर्फ लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के 71 जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गए।
  • पंजाब में शनिवार (5 जून) को कोरोना के 1,907 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल कोरोना के मामले 5,77,997 के आंकड़े तक पहुंच गए। वहीं, यहां पिछले 24 घंटे में इस घातक बीमारी से 79 लोगों की मौत भी हुई। इससे अब तक यहां कुल मरने वालों की संख्या 15,009 तक पहुंच गई। ऐसी स्थिति को देखते हुए राज्य में सरकार ने 10 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। 
 
 
  • तमिलनाडु- मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार से प्रतिबंधों में कुछ ढील के साथ 14 जून तक लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की। राज्य ने 11 हॉटस्पॉट जिलों की पहचान की है, जहां उच्च संक्रमण दर होने के कारण प्रतिबंध जारी रहेगा। ये जिले कोयंबटूर, नीलगिरी, तिरुपुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजौर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई हैं।
  • कर्नाटक- राज्य में 14 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में शुक्रवार को 13,800 नए कोविड मामले और 365 मौतें दर्ज की गईं। 2,686 मामलों और 206 मौतों के साथ राजधानी बंगलुरू कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा।  
  • केरल- एलडीएफ सरकार ने कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन को नौ जून तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार (5 जून) को राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को 15 जुलाई तक टीका लगाया जाए। 
  • मध्यप्रदेश- राज्य में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में ढील देते हुए 15 जून तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। जिलों के लिए अलग से अनलॉक दिशा-निर्देशों की घोषणा की गई है।
  • पंजाब- पंजाब में शनिवार (5 जून) को कोरोना के 1,907 नए मामले दर्ज किए गए। इससे कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा 5,77,997 पर पहुंच गया। साथ ही यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 79 लोगों की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कुल कोविड से हुई मौतों का आंकड़ा 15,009 की संख्या को पार कर गया। ऐसी स्थिति को देखते हुए पंजाब में 10 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश में सख्त नियम लागू होंगे। 

जानें गुजरात, बिहार, झारखंड, आदि राज्यों का हाल

  • गुजरात- राज्य के 36 शहरों में रात का कर्फ्यू 4 जून से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। 
  • बिहार- बिहार में 5 मई से लागू किए गए लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ा दिया गया है।
  • झारखंड- झारखंड में लॉकडाउन को 10 जून तक बढ़ा दिया है।
  • ओडिशा- ओडिशा में 17 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
  • राजस्थान- अशोक गहलोत सरकार ने 2 जून से कुछ प्रतिबंधों में ढील देकर अनलॉक प्रक्रिया शुरू की।
  • तेलंगाना- तेलंगाना ने लॉकडाउन को 9 जून तक बढ़ा दिया है। 
  • आंध्र प्रदेश- आंध्र प्रदेश ने कर्फ्यू 10 जून तक बढ़ा दिया है।
  • हिमाचल प्रदेश और गोवा- दोनों राज्यों ने 14 जून तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया। गोवा में आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को हर दिन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच संचालित करने की अनुमति है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में दुकानों, रेस्तरां और भोजनालयों को खोलने से संबंधित प्रतिबंधों में ढील दी गई है।
  • हरियाणा और सिक्किम- दोनों राज्य 7 जून तक लॉकडाउन प्रतिबंध लागू रखेंगे। हरियाणा ने कुछ प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है।
  • जम्मू और कश्मीर-प्रशासन ने पाबंदियों में ढील दी है, लेकिन रात का कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। राज्य में पिछले 24 घंटें में कोरोना से 25 मौतें और 1,448 नए मामले दर्ज किए हैं।

इन राज्यों में भी बढ़ा लॉकडाउन

  • असम- भाजपा शासित राज्य ने पाबंदियों को 15 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि 4 जून को उसने कर्फ्यू में ढील में एक घंटे की बढ़ोतरी कर दी। 
  • मेघालय और त्रिपुरा- कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी खासी हिल्स जिले में सात जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। त्रिपुरा सरकार ने राज्य में अगरतला नगर निगम क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू को 10 जून तक बढ़ा दिया है। 
  • मिजोरम- राज्य में आइजोल और अन्य जिला मुख्यालयों में लॉकडाउन को 6 जून तक बढ़ा दिया गया है। 
  • मणिपुर और नागालैंड- मणिपुर सरकार ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, उखरूल, थौबल, काकचिंग और चुराचंदपुर के सात जिलों में 11 जून तक कर्फ्यू लगा दिया है। नागालैंड ने लॉकडाउन को 11 जून तक बढ़ा दिया है। 
  • अरुणाचल प्रदेश- राज्य ने अंजॉ, दिबांग घाटी, निचली सुबनसिरी, लोहित और तवांग जिलों और राजधानी परिसर क्षेत्र में 7 जून तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
  • उत्तराखंड- राज्य ने 8 जून तक के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया है।
  • छत्तीसगढ़- सरकार ने 31 मई को लॉकडाउन को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है।
  • पुडुचेरी- पुडुचेरी में 7 जून तक लॉकडाउन रहेगा।
  • लक्षद्वीप- लक्षद्वीप प्रशासन ने लॉकडाउन को 10 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed