{"_id":"597c2d074f1c1ba7378b4603","slug":"restaurants-may-have-give-detail-of-oil-used-in-food-item","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट को देना होगा हिसाब, खाने में कौन से तेल का करते हैं इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेस्टोरेंट को देना होगा हिसाब, खाने में कौन से तेल का करते हैं इस्तेमाल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाने जाना हममें से ज्यादातर लोगों का शौक होता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जिस रोस्टोरेंट में आप खाना खा रहे हैं, वह खाना किस तेल में बना है? क्या वह आपकी सेहत के ठीक है? खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने होटल और रेस्टोरेंट से खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
एफएसएसएआई के प्रपोजल के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट और अन्य फूड आउटलेट्स को जल्द से जल्द अपने यहां बनने वाले फूट आइटम में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल और फैट के बारे में जानकारी देनी है।
विज्ञापन
साथ ही फूड रेगुलेटरी के प्रपोजल में कहा गया है कि होटल, रोस्टोरेंट और अन्य फूड स्टॉल को अपने फूट आइट्म पर मार्क करना होगा कि उन्होंने खाना देशी घी में बनाया है या वनस्पति तेल में या फिर फैट ऑयल में।
विज्ञापन
एफएसएसएआई देश में फूड सेफ्टी को लेकर सतर्क हो गया है। इसके लिए वह बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे लोगों जो भी खाना खा रहे हैं, वह उनके लिए सुरक्षित है या नहीं, यह तय किया जा सके। इससे पहले विभाग ने रेस्टोरेंट के खाने में कैलोरी और न्यूट्रिटिव वैल्यू के बारे में जानकारी देने की बात कही थी।
यह सब यहीं खत्म नहीं होता है, फूड सेफ्टी के लिए एफएसएसएआई जल्द ही कच्चे माल के श्रोत को लेकर भी जल्द ही नए नियम जारी करने वाली है। प्रपोजल में कहा गया है कि रेस्टोरेंट अधिकृत और लाइसेंस धारक वेंडर से ही कच्चे माल खरीद सकेंगे। हालांकि सब्जी, मसालों और अन्य कच्चे माल के लिए अभी तक एफएसएसएआई की ओर से किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती थी।