फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Respect and am proud of the organisation I've worked in since childhood: LK Advani

RSS पर गर्व है, यह देश के प्रति समर्पण की शिक्षा देता हैः आडवाणी

Sun, 26 Mar 2017 06:33 PM IST
amarujala.com, presented by- अकरम
amarujala.com, presented by- अकरम Updated Sun, 26 Mar 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
Respect and am proud of the organisation I've worked in since childhood: LK Advani
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : file photo, Ani

राजस्थान के माउंट आबू में अंतरराष्ट्रीय संस्था ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 80वें वर्षगांठ समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस का मैं सम्मान करता हूं और संगठन पर मुझे गर्व है, यहां मैंने बचपन से काम किया है। 

विज्ञापन


आडवाणी ने कहा कि मेरा जन्म कराची में हुआ था लेकिन अनुशासन और शिक्षा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में हासिल की। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैंने आरएसएस से सीखा है कि हमें कभी भी गलत कामों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। हम आरएसएस के जरिए देश के प्रति समर्पण के बारे में सीखते हैं।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूरे किए हैं। इस अवसर पर संस्था के सिरोही जिले के आबू रोड स्थित मुख्यालय शांतिवन में 26 से 29 मार्च तक एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शुरू हुए इस समारोह का प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए दिल्ली से उद्घाटन किया। 101 वर्षीय दादी जानकी की अगुवाई वाली ब्रह्माकुमारीज संस्था महिलाओं द्वारा संचालित की जाती है। यह संस्था दुनिया के 130 से ज्यादा देशों में सक्रिय है और इसके एक लाख से अधिक सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed