फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   resignation of actor from Tamil Nadu BJP, Annamalai says- No regret over those leaving party

Tamil Nadu: तमिल अभिनेत्री ने छोड़ी भाजपा, अन्नामलाई बोले- मुझे अफसोस नहीं, सैकड़ों महिलाएं पार्टी में आ रहीं

Wed, 04 Jan 2023 02:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 Jan 2023 02:13 PM IST
सार

रघुरामम ने मंगलवार को भाजपा से नाता तोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि उन्होंने जांच, समान अधिकार और महिलाओं के सम्मान का अवसर नहीं दिया गया। अन्नामलाई के नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
resignation of actor from Tamil Nadu BJP,  Annamalai  says- No regret over those leaving party
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

 तमिल अभिनेत्री गायत्री रघुरामम ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई पर आरोप लगाने के बाद पार्टी छोड़ दी है। गायत्री ने कहा था कि अन्नामलाई के कार्यकाल में पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस पर अन्नामलाई ने कहा कि उन्हें गायत्री के पार्टी छोड़ने का कोई अफसोस नहीं है। राष्ट्रीय पार्टी में सैकड़ों महिलाएं शामिल हो रही हैं। 

विज्ञापन


तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि उन्हें पार्टी छोड़ने वालों को लेकर कोई दुख नहीं हैं, वे जहां भी रहें खुश रहें। गायत्री रघुरामम ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि अन्नामलाई के नेतृत्व में पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके जवाब में बुधवार को अन्नामलाई ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी को पसंद नहीं करता और उसे छोड़ता है तो मुझे कोई दुख नहीं होता। गायत्री द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर अन्नामलाई ने कहा कि कुछ भाषाई अखबार हैं, जो उनके खिलाफ लगातार आरोप लगाते रहते हैं, अभिनेत्री के आरोप भी उसी श्रेणी के हैं। जनता सब देख रही है, वह फैसला करेगी। ऐसे आरोपों का मुझ पर फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन


रघुरामम ने मंगलवार को भाजपा से नाता तोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि उन्होंने जांच, समान अधिकार और महिलाओं के सम्मान का अवसर नहीं दिया गया। अन्नामलाई के नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कानून व्यवस्था बेहाल, महिला अधिकारी से छेड़छाड़ : अन्नामलाई
उधर, अन्नामलाई ने आज तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बेहाल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरुगंबक्कम में द्रमुक की युवा इकाई के दो कार्यकर्ताओं ने एक महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दलों ने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन दो दिनों तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कल एक प्राथमिकी दर्ज की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पता चलता है कि राज्य में किस तरह कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed