फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   residential building collapsed after cylinder blast in bengaluru ejipura

बंगलूरू: बिल्डिंग गिरने से 6 लोगों की मौत, चमत्कारी रूप से बची दो साल की बच्ची की जान

Mon, 16 Oct 2017 12:49 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 16 Oct 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
residential building collapsed after cylinder blast in bengaluru ejipura

बंगलूरू में सोमवार सुबह एक धमाके की वजह से एक रिहायशी इमारत धराशायी हो गई है। ये हादसा शहर के एजिपुरा इलाके में हुआ, जहां सिलेंडर फटने की वजह से बिल्डिंग ढहने की सूचना है। धमाके की वजह से आस-पास के चार अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में शामिल 5 लोग बिल्डिंग में ही रहते थे जबकि एक अन्य मृतक पड़ोसी बताया जा रहा है। कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया कि इमारत के पहले और ग्राउंड फ्लोर पर जो सिलेंडर थे वह खाली थे। इसलिए ब्लास्ट की बात बिना के पुष्ट नहीं हो सकती है। 

विज्ञापन
 

कर्नाटक सरकार ने मृतकों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस दुर्घटना में एक बच्ची के परिजनों की मृत्यु हो गई है। राज्य सरकार ने पीड़ित बच्ची को गोद लेने तथा उसका सारा खर्च उठाने की घोषणा की है। 
   
पढ़ें: मुंबई के भिंडी बाजार इमारत हादसे में लखनऊ के एक परिवार के चार लोगों की मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed