फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reshma Khan Case: FIR against ADG Bharti of Maharashtra, accused of not pursuing passport case against Bangladeshi woman

रेशमा खान केस: महाराष्ट्र के एडीजी भारती के खिलाफ एफआईआर, बांग्लादेशी महिला पर केस नहीं चलाने का आरोप

Fri, 10 Dec 2021 07:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Dec 2021 07:58 PM IST
सार

मालवणी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में भारती और सहायक पुलिस आयुक्त दीपक फटंगारे के अलावा महिला रेशमा खान का नाम है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रेशमा खान ने एक स्थानीय भाजपा नेता से शादी की थी। कुछ सप्ताह पूर्व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस मामले को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया था। 

विज्ञापन
Reshma Khan Case: FIR against ADG Bharti of Maharashtra, accused of not pursuing passport case against Bangladeshi woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक बांग्लादेशी महिला के खिलाफ केस नहीं चलाने पर महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेश देवेन भारती और एक अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बांग्लादेशी महिला रेशमा खान के मामले से जुड़ा है। उस पर धोखाधड़ी से भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का आरोप है। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मालवणी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में भारती और सहायक पुलिस आयुक्त दीपक फटंगारे के अलावा महिला रेशमा खान का नाम है। रेशमा खान उत्तर मुंबई के मालवणी इलाके में रहती है। वह कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में घुसी थी। उसने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मुंबई में भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। 
विज्ञापन


रेशमा खान ने भाजपा नेता से शादी की
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रेशमा खान ने एक स्थानीय भाजपा नेता से शादी की थी। कुछ सप्ताह पूर्व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने इस मामले को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया था। 2017 में मुंबई पुलिस की विशेष शाखा के तत्कालीन इंस्पेक्टर दीपक कुरुलकर ने एक जांच में पाया था कि रेशमा खान भारतीय नागरिक नहीं है। इसके बाद कुरुलकर ने मालवणी पुलिस थाने से उसके खिलाफ केस दर्ज करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुलकर की शिकायत के आधार पर वरिष्ठ इंस्पेक्टर दीपक फटंगारे ने मालवणी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं की। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुरुलकर ने यह भी आरोप लगाया था कि एडीजी देवेन भारती, जो कि उस वक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था थे, ने एफआईआर दायर नहीं करने के लिए दबाव डाला था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारती व दो अन्य के खिलाफ इसी सप्ताह भादंवि की धारा 465, 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा पासपोर्ट एक्ट और विदेशी नागरिक कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 


रेशमा खान की गिरफ्तारी के प्रयास
मामला क्राइम ब्रांच पुलिस की अपराध गुप्तचर इकाई को सौेंप दिया गया है। वह एफआईआर में नामजद अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी। अधिकारी ने बताया कि हम रेशमा खान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed