{"_id":"618aa000e220c601f0244cc9","slug":"reserve-bank-of-india-allowed-diners-club-to-add-new-customers-after-6-months-was-banned-on-23-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई का फैसला: डाइनर्स क्लब को 6 महीने बाद नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति, 23 अप्रैल को लगाई थी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरबीआई का फैसला: डाइनर्स क्लब को 6 महीने बाद नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति, 23 अप्रैल को लगाई थी रोक
Tue, 09 Nov 2021 09:52 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:52 PM IST
सार
भुगतान प्रणाली से जुड़े आंकड़ों के भंडारण नियमों की अनदेखी करने के कारण 23 अप्रैल, 2021 को डाइनर्स क्लब पर प्रतिबंध लगाया गया था। साथ ही एक मई से उसे अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहक जोड़ने पर भी रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई ने मंगलवार को 6 महीने बाद डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल पर लगी पाबंदियों को हटाने के साथ नए घरेलू ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति दे दी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल के उठाए गए संतोषजनक कदमों को देखते हुए उस पर लगी पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा ली गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल, भुगतान प्रणाली से जुड़े आंकड़ों के भंडारण नियमों की अनदेखी करने के कारण 23 अप्रैल, 2021 को डाइनर्स क्लब पर प्रतिबंध लगाया गया था। साथ ही एक मई से उसे अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहक जोड़ने पर भी रोक लगा दी थी। आरबीआई ने अप्रैल, 2018 में सभी भुगतान प्रणाली सेवा प्रदाताओं को 6 महीने में यह सुनिश्चित करने को कहा था कि लेनदेन से जुड़े सभी आंकड़ों का सिर्फ भारत में ही मौजूद एक प्रणाली में भंडारण हो। इससे पहले अमेरिकन एक्सप्रेस और मास्टरकार्ड पर भी नए ग्राहक जोड़ने पर प्रतिबंध लगा था।
विज्ञापन