{"_id":"5c653986bdec22738c0f202a","slug":"reservation-movement-in-rajasthan-continues-seventh-day-gujjar-leaders-to-take-decision-till-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में गुर्जर आंदोलन सातवें दिन भी जारी, आपसी चर्चा के बाद समाप्त होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन सातवें दिन भी जारी, आपसी चर्चा के बाद समाप्त होने की उम्मीद
Thu, 14 Feb 2019 03:39 PM IST
अजय सिंह
भाषा,जयपुर
भाषा,जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में गुर्जरों का आरक्षण के लिए आंदोलन गुरूवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन के चलते कई दिनों से गुर्जर बहुल जिलों में कई रेल और सड़क मार्ग बंद हैं। बुधवार को राज्य में गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण के लिए राज्य विधानसभा में विधेयक पारित कर दिया गया। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है लेकिन गुर्जर नेताओं का कहना है कि वह इन अब दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं और शाम तक ही कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ नौकरशाह नीरज के पवन ने गुरूवार को विधेयक, अधिसूचना व संकल्प पत्र की प्रति सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में जाकर गुर्जर नेता किरौड़ी सिंह बैंसला को सौंपी। बैंसला ने कहा कि इन दस्तावेजों के अध्ययन और समाज के लोगों के साथ चर्चा के बाद ही आंदोलन को समाप्त करने के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन