फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Researchers said the life of marine species will be saved

अध्ययन: शोधकर्ताओं ने कहा-समुद्री जीवों की प्रजातियों का बचेगा जीवन, अपने आप सुधरेगी स्थिति

Mon, 03 Jul 2023 04:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Jul 2023 04:47 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने अनुमान जताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर के महासागरों में बढ़ते तापमान से लगातार कम हो रही ऑक्सीजन अवशोषित करने की क्षमता में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
Researchers said the life of marine species will be saved
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

भविष्य में महासागरों में ऑक्सीजन कम होने की स्थिति में अपने आप सुधार होने लगेगा। शोधकर्ताओं ने अनुमान जताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर के महासागरों में बढ़ते तापमान से लगातार कम हो रही ऑक्सीजन अवशोषित करने की क्षमता में सुधार हो सकता है। शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास में किए गए अध्ययनों के आंकड़ों के आधार पर इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


रटगर्स यूनिवर्सिटी की नेतृत्व में हुए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया कि वैश्विक तापमान बढ़ने से महासागरों की वायुमंडल से ऑक्सीजन अवशोषित करने की कम हो रही क्षमता का समाधान इतिहास ने दे दिया है।
विज्ञापन


जर्नल नेचर में प्रकाशित अध्ययन में 1.6 करोड़ साल पहले मियोसीन युग के आंकड़ों पर हुए अध्ययन के मुताबिक, उस समय महासागरों के प्रमुख क्षेत्रों में ऑक्सीजन के स्तर ज्यादा हुआ करते थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह जानकारी इसलिए अहम है क्योंकि वह युग पृथ्वी के उस दौर के रूप में पहचाना जाता है, जब तापमान वर्तमान के समय से भी ज्यादा हुआ करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरान करने वाले थे नतीजे
शोधकर्ताओं का कहना है कि ये नतीजे अप्रत्याशित थे। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि हाल के दशकों में जो घुलनशीलता से ऑक्सीजन की हानि हुई है वह जलवायु परिवर्तन के ऑक्सीजन की प्रतिक्रिया की कहानी का अंत नहीं है। अध्ययन में कहा गया है कि मियोसीन युग शीर्ष गर्मी के काल में महासागर का विश्लेषित किया गया क्षेत्र में ऑक्सीजन के लिहाज से बहुत समृद्ध था। ये ऑक्सीजन स्तर उसी तरह के थे जो आज के समय में दक्षिण प्रशांत के खुले इलाके में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed