{"_id":"5fe3ac898ebc3e3c8f32f35b","slug":"research-paper-covaxin-vaccine-shows-encouraging-results-in-clinical-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवैक्सीन टीके ने क्लीनिकल ट्रायल में उत्साहित करने वाले दिखाए परिणाम: अनुसंधान पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोवैक्सीन टीके ने क्लीनिकल ट्रायल में उत्साहित करने वाले दिखाए परिणाम: अनुसंधान पत्र
Thu, 24 Dec 2020 02:16 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
कोवैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
भारत बायोटेक की ओर से विकसित किये जा रहे कोविड-19 के टीके ‘कोवैक्सीन’ ने पहले चरण के प्रतिभागियों को टीका लगाये जाने के तीन महीने बाद लंबे समय तक रहने वाली एंटीबॉडी और टी-सेल (प्रतिरोधक) प्रतिक्रिया को दिखाया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण के अध्ययन में सुरक्षा के अच्छे परिणाम निकलकर सामने आए हैं। शहर में स्थित कंपनी ने यह जानकारी दी। इससे यह संकेत मिलता है कि ये एंटीबॉडीज छह से 12 महीने तक रह सकते हैं। भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन को लेकर एक अनुसंधान पत्र में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में भी परिणाम सुरक्षित पाए गए। यह टीका भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान मिलकर बना रहे हैं और अभी इसके तीसरे चरण का परीक्षण (ट्रायल) चल रहा है।
विज्ञापन