फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Research decline in pollinating insects yield loss mango watermelon threat

Research: परागण कीटों में 61 फीसदी गिरावट, पहुंच रहा पैदावार को नुकसान, आम, तरबूज जैसी फसलों को खतरा

Thu, 19 Oct 2023 06:09 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 06:09 AM IST
सार

परागण कीटों में कमी से भारत में आम उत्पादन को विशेष रूप से  खतरा है, जबकि इसके बाद चीन में तरबूज की पैदावार बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, अफ्रीका में कोको उत्पादन पर जोखिम सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
Research decline in pollinating insects yield loss mango watermelon threat
रासायनिक कीटनाशक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जलवायु परिवर्तन और भूमि उपयोग में आते बदलावों से परागण (पोलिनेशन) कीटों में 61.1 फीसदी की गिरावट आई है। इसकी वजह से आम, तरबूज, कॉफी और कोको जैसी उष्णकटिबंधीय फसलों के लिए भारी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


लंदन यूनिवर्सिटी और नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के शोधकर्ताओं के अनुसार, कुल उत्पादन के संदर्भ इसका सबसे ज्यादा खतरा चीन, भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील और फिलीपीन में पैदावार को है। 
विज्ञापन


परागण कीटों में कमी से भारत में आम उत्पादन को विशेष रूप से  खतरा है, जबकि इसके बाद चीन में तरबूज की पैदावार बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, अफ्रीका में कोको उत्पादन पर जोखिम सबसे ज्यादा है। कोको उत्पादन वैश्विक स्तर पर करीब पांच करोड़ लोगों की आय का साधन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के 1,507 क्षेत्रों से जुटाए आंकड़े 
शोधकर्ताओं ने वैश्विक स्तर पर 1,507 क्षेत्रों से फसलों और कीटों से जुड़े आंकड़े जुटाए। परागण करने वाले कीटों की 3,080 प्रजातियों की पहचान की गई है। अध्ययन में शोधकर्ताओं को जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और भूमि उपयोग में आ रहे बदलावों के कारण परागण करने वाले जीवों की विविधता पर पड़ रहे जटिल प्रभावों और उनके अंतरसंबंधों का पता चला है।

उर्वरक व कीटनाशक जिम्मेदार
कीटों में गिरावट के लिए मुख्य रूप से उनके निवास स्थान के हो रहे विनाश, भूमि उपयोग में बदलाव, उर्वरक और कीटनाशकों का बेतहाशा उपयोग जैसे कारणों को जिम्मेदार माना गया है। शोध के अनुसार, करीब 75 फीसदी फसलें कुछ हद तक परागण पर निर्भर करती हैं। अध्ययन के नतीजे  अंतराष्ट्रीय जर्नल साइंस एडवांसेज में प्रकाशित हुए हैं।

200 करोड़ छोटे किसानों पर असर
शोधकर्ताओं के अनुसार, यदि इन परागणक कीटों से मिल रही सेवाओं के अंतरराष्ट्रीय सालाना मूल्य को आंकें तो वह करीब 29.5 लाख करोड़ रुपये बैठता है। वहीं, दुनियाभर में करीब 200 करोड़ छोटे किसानों के लिए ये मददगार हैं।


बंगलूरू स्थित नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाइंट एशियन मधुमक्खी पर वायु प्रदूषण स्तरों के प्रभाव का आकलन किया। इसमें पाया गया कि परागण कीटों की आबादी लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed